Ad image

जामताड़ा में 14 फरवरी को होगा “जश्ने मौलूद ए काबा व जियारत ए हरमैन शरीफैन कॉन्फ्रेंस”, तैयारियां तेज

jharkhandnews024@gmail.com
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now

जामताड़ा में 14 फरवरी को होगा “जश्ने मौलूद ए काबा व जियारत ए हरमैन शरीफैन कॉन्फ्रेंस”, तैयारियां तेज

जलसे में लकी ड्रॉ के जरिए दो लोगों को मिलेगा मुफ्त उमराह हज का मौका

जामताड़ा समीम अंसारी

जामताड़ा जिले के पाकडीह और सरखेलडीह में आगामी 14 फरवरी को आयोजित होने वाले भव्य धार्मिक कार्यक्रम “जश्ने मौलूद ए काबा व जियारत ए हरमैन शरीफैन कॉन्फ्रेंस” को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के कई गांवों के लोग उत्साहपूर्वक शामिल हुए। बैठक में पाकडीह, सरखेलडीह, मियांडीह, बुधुडीह, बेवा, धनबाद सहित आसपास के कई गांवों के ग्रामीणों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता मौलाना मजहरूल क़ादरी ने की, जबकि संचालन की जिम्मेदारी मुखिया गुल मोहम्मद ने निभाई।

- Advertisement -

बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्था, अनुशासन एवं आगंतुकों की सुविधा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। आयोजकों ने स्पष्ट रूप से कहा कि जलसे में आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। बाहर से आने वाले उलेमा-ए-कराम को कार्यक्रम स्थल तक सम्मानपूर्वक लाने, उनके ठहरने और खिदमत की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। इस मौके पर मदरसा कमेटी के सेक्रेटरी मुर्तजा अंसारी, सदर इस्लाम अंसारी, मस्जिद कमेटी के सदर मुस्तफा अंसारी, सेक्रेटरी मुख्तार अंसारी, जामताड़ा प्रेस क्लब के सचिव आरिफ हुसैन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक में कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं और सभी से अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाने की अपील की गई।

इस जलसे की सबसे खास आकर्षण की बात यह है कि कार्यक्रम के दौरान सफेद रंग की पर्ची वितरित की जाएगी। इच्छुक लोग उस पर्ची को भरकर जमा करेंगे, जिसके बाद लकी ड्रॉ के माध्यम से दो लोगों के नामों का चयन किया जाएगा। चयनित दो लोगों को मुफ्त में उमराह हज पर भेजा जाएगा। इस घोषणा के बाद क्षेत्र में खासा उत्साह देखा जा रहा है और लोग बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं। आयोजन समिति का कहना है कि यह कॉन्फ्रेंस न केवल एक धार्मिक कार्यक्रम होगा, बल्कि समाज में एकता, भाईचारे और आपसी सद्भाव का संदेश भी देगा। 14 फरवरी को होने वाले इस आयोजन को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह है और तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। बैठक में फुरकान अंसारी, सनाउल मियां, मुख्तार अंसारी, सादिक अंसारी, नईम अंसारी, इलियास अंसारी, बसीर अंसारी, सहीद अंसारी, याकिब रजा, शमशेर आलम, सफाकत अंसारी, अमन अंसारी, राजा अंसारी, इरशाद अंसारी, गुलाबुद्दीन अंसारी, सफीक अंसारी, फारुख अंसारी सहित कई लोग मौजूद थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *