WhatsApp Group Join Now
दिव्यांगता प्रमाण पत्र से वंचित बच्ची का डालसा के पहल से बनेगा दिव्यांगता प्रमाण पत्र
Contents
दिव्यांगता प्रमाण पत्र से वंचित बच्ची का डालसा के पहल से बनेगा दिव्यांगता प्रमाण पत्र डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर एक दिव्यांग बच्ची पानो मार्डी पिता मेघराई मार्डी गांव दारूसाई उम्र 14 वर्ष जिसकी उम्र के हिसाब से जन्म से ही ऊंचाई एवं शारीरिक विकास नहीं हो पाया है उनके दिव्यांगता प्रमाण पत्र हेतु जांच का आवेदन फॉर्म लीगल एड क्लिनिक पोटका में जमा किया गया । सक्रिय महिला समिति के सदस्या बांगी मुर्मू के द्वारा पी एल वी चयन कुमार मंडल से संपर्क कर बच्ची के दयनीय स्थिति से अवगत करवाते हुए उनके दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवा देने के लिए आग्रह की गई थी।बच्ची के जरूरी दस्तावेज ले कर डॉक्टरी जांच हेतु फॉर्म भरे गए एवं दिव्यांग के परिजनों को दिव्यांग को ले कर इसी माह के 25 तारीख को सदर अस्पताल जमशेदपुर में लगने वाले दिव्यांगता जांच शिविर में पहुंचने के लिए कहा गया, जहां बच्ची की जांच करवा कर दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। प्रमाण पत्र बनने के उपरांत दिव्यांग बच्ची को स्वामी विवेकानंद निशक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन भत्ता का लाभ भी दिलाने में सहयोग किया जाएगा।मौके पर दिव्यांग बच्ची पानो मार्डी और उसकी मां के साथ डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल,छाकु माझी,मीरा मंडल एवं बांगी मुर्मू मौजूद थी।
पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट

