WhatsApp Group Join Now
जिला परिषद एवं उनके साथी कांवड़ियों के साथ हुए जानलेवा हमले पर जल्द नहीं हुई कार्रवाई तो पार्टी स्तर से मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की जाएगी:मीरा मुंडा
पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट
Contents
जिला परिषद एवं उनके साथी कांवड़ियों के साथ हुए जानलेवा हमले पर जल्द नहीं हुई कार्रवाई तो पार्टी स्तर से मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की जाएगी:मीरा मुंडाविगत दिनों हरिना मुक्तेश्वर धाम जाने के क्रम में जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल एवं उनके साथियों पर ग्रुप बनाकर जानलेवा हमला कर दिया गया जिसपर जिला परिषद ने कोवाली थाना में मामला दर्ज कराई है।मीरा मुंडा जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल से मिलकर उनके स्वास्थ्य की एवं अन्य साथियों के शारीरिक स्थिति की जानकारी ली।पूर्व मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी सह पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मीरा मुंडा ने इस अमानवीय जानलेवा हमले की कड़ी निंदा की। मिली जानकारी के अनुसार विगत रविवार एवं सोमवार के मध्य रात्रि में जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल अपने परिवार , दोस्तों एवं महिलाओं के साथ जलाभिषेक करने हरिना मुक्तेश्वर धाम मंदिर जा रहे थे तभी हाडीयान से कैरासाईं के महिला कांवरियों को आपत्तिजनक नारेबाजी एवं अपशब्दी का प्रयोग किया जा रहा था तभी जिला परिषद एवं उनके साथियों ने पहले इसका विरोध किया और खुद उनके आगे जाने देकर पीछे हो गया ।जिला परिषद ने आरोप लगाते हुए कहा ये सुनियोजित तरीके से हमला किया गया है।जैसे हम पल्लीमंगल स्कूल के सामने पहुंचे पहले से घात लगाए बैठे लगभग 50 के करीब लोगों ने पहले गन्दी गलिया देने लगे एवं ताबड़तोड़ जानलेवा हमला शुरू कर दिया।इनलोगों के द्वारा महिलाओं को भी मारने के बातें सुन उन्हें आगे बढ़ जाने के लिए कहा परन्तु तबतक मेरे दो साथियों को जानलेवा हमला कर बेहोश कर उन्हें किनारे फेक दिया उसके सभी मेरे ऊपर टूट पड़े और लाठी, डंडा, शराब के बोतल, पत्थर से हमला कर दिया ।मीरा मुंडा ने कहा कांवरियो को सुरक्षा देने में प्रशासन विफल साबित हुई।जिस तरह महिलाओं एवं परिवार के ऊपर छेड़खानी का विरोध करने पर जिस तरह जानलेवा हमला किया गया ये माफी योग्य नहीं है।उन्होंने कहा प्रशासन इस घटना के बाद कांवड़ियों को उचित सुरक्षा प्रदान करे ताकि इस घटना की पुनरावृत्ति ना हो। उन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस आरोपियों को पकड़ कर छोड़ दी।अगर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की जाती है तो पार्टी स्तर से बैठक कर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।उन्होंने कहा अगर जल्द दोषियों को चिन्हित कर उनपर कार्रवाई नहीं करती है तो वरीय पदाधिकारी से मिलकर मामले की जांच की मांग की जाएगी।

