मोरडीहा भागवत कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़
ठाकुर गंगटी:–
दुर्गा पूजा के अवसर पर ठाकुर गंगटी प्रखंड क्षेत्र का सबसे बड़ा प्रचलित मोरडीहा ग्राम में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह समारोह के प्रथम दिन शनिवार की संध्या वृंदावन से कृपा कर पधारी प्रख्यात कथा वाचिका पूज्या साध्वी श्यामा किशोरी जी महारानी ने कहा की भागवत कथा की महिमा अपरंपार है। पौराणिक काल में राजा परीक्षित को जब सात दिनों के अंदर मृत्यु हो जाने की जानकारी मिली तब वे विचलित हो भटकने लगे और यह सोचने लगे की आखिर कौन सा उपाय कौन सी विधि को अपनाया जाए की मृत्यु को जीता जा सके।तब उन्हें भटकते भटकते गंगा नदी तट पर सुखदेव जी महाराज मिले।सुखदेव जी महाराज के चरणों में गिरकर उन्होंने विनती की तब सुखदेव जी महाराज ने राजा परीक्षित को भागवत कथा सुनना प्रारंभ किया।क्योंकि भागवत कथा सुनने मात्र से ही मनुष्यों को जन्म,मृत्यु की चक्र से मुक्ति मिल जाती है,और बैकुंठ को प्राप्त करते हैं।
भागवत महापुराण सहित अन्य धार्मिक कथा ही है जो हर रिश्ते और हर उम्र के व्यक्ति एक साथ बैठकर श्रवण कर सकते हैं।भजन,कीर्तन कर सकते हैं।भागवत कथा सुनने से सद्भावना,सद्बुद्धि,ज्ञान, वैराग्य,सेवा सामाजिकता के साथ-साथ अन्य साधु का ज्ञान और विकास होता है।सद्भावना के साथ किए जाने वाला हर कार्य निश्चित रूप से सफल होता है। इसलिए प्रत्येक मनुष्यों को प्रतिदिन कथा,ज्ञान,स्तुति, विनती,भजन, कीर्तन,सत्संग आदि में कुछ न कुछ समय निकाल कर लगाना चाहिए।जहां कहीं रास्ते में भी कोई धार्मिक कथा या धार्मिक आयोजन होते दिखे तो निश्चित रूप से कुछ समय उसमें लगाना चाहिए।कथा में शुरू से अंत तक रहकर आरती और प्रसाद लेकर ही अपने गंतव्य की ओर वापस होना चाहिए।तभी पूर्ण फल की प्राप्ति होती है।
प्रसंग के आधार पर कथा में विभिन्न प्रकार की झांकी भी दिखाई जा रही है।कथा के बीच-बीच में कीर्तन, भजन भी होती है।दुर्गा मंदिर और इलाके के कुल पुरोहित पंडित पंकज कुमार झा के मंत्रोंच्चारण,पूजन कराने के बाद भागवत कथा प्रारंभ हुई थी। और कथा के अंत में सामूहिक रूप से आरती का गायन किया गया। दुर्गा पूजा समिति के लाइसेंस धारी अध्यक्ष जयकांत यादव जी द्वारा कथा मंच का संचालन किया गया। दुर्गा पूजा समिति के नए अध्यक्ष अखिलेश कुमार साह, निर्माण समिति अध्यक्ष राजकुमार चौधरी,कोषाध्यक्ष पूर्णानंद पंडित,बालेंदु शेखर,समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी शंकर साह,अरविंद पासवान, बलराम शाह,ब्रह्मदेव मंडल,राजेश चौधरी, सुजीत कापरी,मंदिर के पुजारी महेश मंडल सहित सभी ग्रामीण सहयोग कर रहे हैं।
ग्रामीण समाजसेवी सह दैनिक जागरण के वरिष्ठ गोल्ड मेडलिस्ट पत्रकार,अखंड भारत वैदिक पत्रकार महासंघ नई दिल्ली न्यास के राष्ट्रीय संरक्षक फूलचंद कुमार सपत्नीक मुख्य यजमान राजा परीक्षित के रूप में सेवा दे रहे हैं।हिंदुस्तान के पत्रकार मुकेश शाह सहयोगी यजमान की भूमिका में हैं।अभी आगामी दो अक्टूबर की देर रात्रि तक कथा होगी।कथा में ठाकुर गंगटी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव के अलावे निकटवर्ती साहिबगंज जिले के मंडरो आदि प्रखंड पड़ोसी राज्य बिहार के पीरपैंती, कहलगांव आदि प्रखंडों के दर्जनों गांव के हजारों श्रद्धालु कथा श्रवण कर पुण्य अर्जित कर रहे हैं।

