मजदूर नेता स्वर्गीय सफीक खान की यह किसी भी बरसी मनाई गई।
झारखंड न्यूज़ 24
कुलदीप कुमार गोमिया।
मशहूर मजदूर नेता स्वर्गीय सफीक खाॅ का 21वीं वर्षी पर साडम स्थित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यालय में समारोहपूर्वक श्रद्धांजलि दी गई। समारोह की अध्यक्षता आदिवासी महासभा के जिला सचिव सोमवार मांझी ने किया। उपस्थित लोगों ने सर्वप्रथम स्वर्गीय खाॅ को श्रद्धांजली दिये। तदोपरांत मुख्य वक्ता तथा झारखंड आंदोलनकारी इफ्तिखार महमूद ने अपने संबोधन में कहा कि स्वर्गीय सफीक खाॅ आजीवन लोकतांत्रिक आंदोलन के पक्षधर रहे और इसके लिए सक्रिय भी रहे। उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान में देश के लोकतांत्रिक व्यवस्था के समक्ष गंभीर संकट उत्पन्न कर दी गई है। कहा कि भाजपा की सरकार ने संविधान को प्रभावहीन कर दिया है। महमूद ने कहा कि ऐसे कई घटनाएं हुई है जिसमें केंद्र सरकार द्वारा न्यायपालिका के कार्यों में हस्तक्षेप करते हुए पाया गया है। देश का संविधान की रक्षा और न्यायपालिका की स्वतंत्र अस्तित्व को बनाए रखने के लिए स्वतंत्रता आंदोलन जैसा जन अभियान चलाने की जरूरत है।
देवानंद प्रजापति, दसई रविदास,अनवर रफी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में चुंबन महतो, जीतू सिंह, शकीला बानो, कमालुद्दीन, जैनुल अंसारी, दिलगर केवट, वली वारसी इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

