Ad image

सरदार पटेल की उपेक्षा पर भड़के सांसद, जयंती पर प्रतिमा चितकबरी—सरकार पर साधा निशाना

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

सरदार पटेल की उपेक्षा पर भड़के सांसद, जयंती पर प्रतिमा चितकबरी—सरकार पर साधा निशाना

पप्पू वर्मा, बोकारो

बोकारो :सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर चास गरगा पुल स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा से सेक्टर-5 स्थित पुस्तकालय मैदान तक पदयात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में सांसद सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल हुए।

- Advertisement -

भले ही जयंती का आयोजन उत्साहपूर्वक हुआ, लेकिन इसी दौरान सरदार पटेल की प्रतिमा की उपेक्षा सामने आई। प्रतिमा का लंबे समय से रंग-रोगन नहीं होने के कारण वह जगह-जगह से चितकबरी दिख रही है और उस पर धूल जमी हुई थी। इस अनदेखी ने स्थानीय लोगों को निराश किया।

जब इस विषय पर सांसद ढुल्लू महतो से पूछा गया, तो वे नाराज़ दिखे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महापुरुषों के सम्मान तक को नजरअंदाज कर रही है, यह अत्यंत गंभीर स्थिति है।

साथ ही धनबाद में हुए गोलीकांड पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद ने कहा कि हेमंत सरकार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं और सरकार केवल ट्रांसफर-पोस्टिंग में लगी है। उन्होंने कहा कि बढ़ता अपराध और प्रतिमा की उपेक्षा, दोनों ही सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हैं।
इस मौके पर बोकारो जिला अध्यक्ष जयदेव राय, सांसद प्रतिनिधि मुकेश राय, एंजेला सिंह, रोहित लाल सिंह, विक्रम महतो समेत कई लोग उपस्थित थे।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *