Ad image

हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, केरेडारी में संगठित अपराध के चार अपराधी हथियार समेत गिरफ्तार

3 Min Read
WhatsApp Group Join Now

हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, केरेडारी में संगठित अपराध के चार अपराधी हथियार समेत गिरफ्तार

एसपी अंजनी अंजन ने प्रेस वार्ता कर दी विस्तृत जानकारी

हजारीबाग

हजारीबाग जिला पुलिस ने संगठित अपराध के विरुद्ध बड़ी सफलता हासिल की है। केरेडारी थाना क्षेत्र के बुण्डु जंगल में छापामारी कर पुलिस ने आलोक गिरोह से जुड़े चार कुख्यात अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई की जानकारी एसपी अंजनी अंजन ने प्रेस वार्ता के माध्यम से दी। दिनांक 06 दिसंबर 2025 को एसपी को सूचना मिली कि कुछ अपराधी हथियारों के साथ किसी बड़ी वारदात की योजना बनाने के लिए बुण्डु जंगल में एकत्र हुए हैं। सूचना का सत्यापन करने के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बड़कागांव के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने बुण्डु पहुँचकर जंगल की ओर जाने वाली सड़क पर पैदल छापामारी अभियान चलाया। रात लगभग 19:15 बजे पुलिस को देखकर कुछ लोग भागने लगे, लेकिन पुलिस बल ने चार अपराधियों को पकड़ लिया।

- Advertisement -

गिरफ्तार अपराधियों में अर्जुन करमाली उर्फ जयकांत उर्फ भैरव सिंह पिता करीमन करमाली निवासी बुण्डु थाना केरेडारी हजारीबाग, समीर कुमार पिता भोला करमाली, निवासी बुण्डु थाना केरेडारी हजारीबाग, राहुल कुमार पिता धनेश्वर महतो, निवासी पताल थाना केरेडारी हजारीबाग, निखिल विश्वकर्मा पिता मुरारी विश्वकर्मा निवासी रतनगढ़ थाना काडी गढ़वा वर्तमान पता बचरा, थाना पिपरवार चतरा शामिल है। पूछताछ में अर्जुन करमाली ने बताया कि वह आलोक गिरोह से सक्रिय रूप से जुड़ा हुआ है और राहुल तुरी के मारे जाने के बाद गिरोह का संचालन वही करता था। उसने स्वीकार किया कि 23 नवंबर 2025 की रात उसने अपने ही गाँव के रूपलाल करमाली की गोली मारकर हत्या की थी। पिस्टल में गोली फंसने पर उसने कार्बाइन से दोबारा गोली चलाई।

06 दिसंबर 2025 को एनटीपीसी कोयला परियोजना में लेवी नहीं मिलने पर अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए एकत्र हुए थे। अर्जुन वही अपराधी है जो 11 जनवरी 2025 को रामगढ़ के कुजू थाना क्षेत्र के मोरपा जंगल में हुई मुठभेड़ में पुलिस से बचकर भाग निकला था, जबकि राहुल तुरी मारा गया था। छापामारी स्थल से पुलिस ने कारबाइन मशीन गन 01, पिस्टल 03, जिंदा गोलियां 09, मोबाइल 08, मोबाइल बैट्री 02, राउटर सिम लगा 02, स्मार्ट वॉच 01 बरामद किया गया। छापामारी टीम में अमित आनंद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, पवन कुमार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बड़कागांव, थाना प्रभारी गिद्दी, केरेडारी उरीमारी पेलावल, पगार सहित कई पुलिस पदाधिकारी, तकनीकी एवं नक्सल शाखा के अधिकारी, रिजर्व गार्ड व सैट-03 के जवान शामिल थे। एसपी अंजनी अंजन ने कहा कि संगठित अपराध के खिलाफ अभियान इसी तरह आगे भी जारी रहेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *