Ad image

मानवता की सेवा: कपड़ा बैंक बेड़ो ने मसू गाँव में जरूरतमंदों के बीच बांटे कपड़े और कंबल

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

मानवता की सेवा: कपड़ा बैंक बेड़ो ने मसू गाँव में जरूरतमंदों के बीच बांटे कपड़े और कंबल

संजय कुमार बेड़ों/लापुंग

भीषण ठंड के प्रकोप को देखते हुए कपड़ा बैंक बेड़ो की टीम ने सामाजिक सरोकार की अपनी परंपरा को जारी रखते हुए बेड़ो प्रखंड के मसू गाँव में राहत अभियान चलाया। रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम में गाँव के जरूरतमंद परिवारों, बुजुर्गों और दिव्यांगों के बीच कपड़े एवं कंबलों का वितरण किया गया।
कपड़ा बैंक के अध्यक्ष कैलाश कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस वितरण कार्यक्रम में विशेष रूप से उन बुजुर्गों और विकलांगों को कंबल भेंट किए गए जिन्हें ठंड में सबसे ज्यादा सहायता की आवश्यकता थी। कैलाश कुमार ने बताया कि संस्था पिछले 6 वर्षों से लगातार जाड़े के मौसम में गाँव-गाँव जाकर सेवा कार्य कर रही है।

- Advertisement -

उन्होंने कहा, “आज भी समाज में कई ऐसे लोग हैं जिनके पास ठंड से बचने के लिए पर्याप्त साधन नहीं हैं। कपड़ा बैंक ऐसे लोगों तक पहुँचकर उन्हें थोड़ी राहत पहुँचाने का प्रयास कर रही है।”
संस्था की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी देते हुए अध्यक्ष ने बताया कि:
• लोग अपने घरों के अनुपयोगी और पुराने कपड़े (जो पहनने लायक हों) बैंक में जमा करते हैं।
• कपड़ा बैंक की टीम इन कपड़ों को एकत्रित कर सही जरूरतमंदों तक पहुँचाती है।
• उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस मुहिम से जुड़ें और कपड़े दान करें ताकि मदद का दायरा बढ़ाया जा सके।
इनका रहा विशेष योगदान
आज के इस पुनीत कार्य में मसू गाँव के संजय उरांव और जरिया के लक्ष्मण महतो ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं, कपड़ा बैंक की टीम से मुख्य रूप से मुकेश कुमार, सुनील कुमार, शक्ति साहू, रवि केशरी और अनुज कुमार गुप्ता उपस्थित रहे और वितरण कार्य को सफल बनाया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *