नशा मुक्त भारत अभियान के तहत लातेहार में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पीडीजे-सह-झालसा अध्यक्ष शेष नाथ सिंह द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा
बब्लू खान
लातेहार।
नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लातेहार द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम माननीय नालसा एवं झालसा के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शेष नाथ सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
अभियान के दूसरे दिन “जीवन को हां कहें—नशे को ना कहें” थीम पर निबंध लेखन, चित्रकारी, पोस्टर-स्लोगन लेखन एवं सामूहिक परिचर्चा जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पीडीजे-सह-झालसा अध्यक्ष शेष नाथ सिंह द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।
इस अवसर पर पोस्टर लेखन के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों एवं स्वस्थ जीवन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों को जागरूक किया गया। प्रेस-मीडिया के माध्यम से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष शेष नाथ सिंह ने आमजनों से नशा छोड़ने तथा दूसरों को भी इसके खिलाफ जागरूक करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज से ही एक स्वस्थ, सुरक्षित एवं सशक्त समाज का निर्माण संभव है।
उन्होंने बताया कि ठंड के कारण स्कूल बंद हैं, लेकिन स्कूल खुलने के बाद प्रत्येक विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, ताकि युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में न आए। साथ ही जिला के पैरा लीगल वॉलंटियर्स को पंचायत एवं गांव स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया गया है।नशा मुक्त भारत अभियान के तहत लातेहार में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
लातेहार। नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लातेहार द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम माननीय नालसा एवं झालसा के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शेष नाथ सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
अभियान के दूसरे दिन “जीवन को हां कहें—नशे को ना कहें” थीम पर निबंध लेखन, चित्रकारी, पोस्टर-स्लोगन लेखन एवं सामूहिक परिचर्चा जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पीडीजे-सह-झालसा अध्यक्ष शेष नाथ सिंह द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।
इस अवसर पर पोस्टर लेखन के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों एवं स्वस्थ जीवन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों को जागरूक किया गया। प्रेस-मीडिया के माध्यम से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष शेष नाथ सिंह ने आमजनों से नशा छोड़ने तथा दूसरों को भी इसके खिलाफ जागरूक करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज से ही एक स्वस्थ, सुरक्षित एवं सशक्त समाज का निर्माण संभव है।
उन्होंने बताया कि ठंड के कारण स्कूल बंद हैं, लेकिन स्कूल खुलने के बाद प्रत्येक विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, ताकि युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में न आए। साथ ही जिला के पैरा लीगल वॉलंटियर्स को पंचायत एवं गांव स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया गया है।