Ad image

अनुमंडल पदाधिकारी के हज़ारीबाग आगमन पर हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट का भावनात्मक आह्वान, नशे के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की मांग

jharkhandnews024@gmail.com
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now

अनुमंडल पदाधिकारी के हज़ारीबाग आगमन पर हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट का भावनात्मक आह्वान, नशे के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की मांग

हजारीबाग

हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट की ओर से हज़ारीबाग आगमन पर अनुमंडल पदाधिकारी महोदय का हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक सह अध्यक्ष शाहिद हुसैन मे जिले की सामाजिक पीड़ा और युवाओं के भविष्य से जुड़ा एक भावनात्मक एवं जनहितकारी आवेदन अनुमंडल पदाधिकारी को सौंपा। इस दौरान ट्रस्ट के सदस्य ग़ज़ाली खान भी उपस्थित थे। आवेदन के माध्यम से डिस्ट्रिक बोर्ड चौक से नया समाहरणालय मार्ग तथा शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज–सेंट्रल जेल के आसपास सार्वजनिक स्थलों पर हो रही मादक एवं नशीली दवाओं की खरीद–बिक्री और सेवन पर गहरी चिंता व्यक्त की गई।

- Advertisement -

ट्रस्ट ने कहा कि जिन रास्तों से छात्र, मरीज, महिलाएं और आम नागरिक रोज़ गुजरते हैं, वहीं नशे का ज़हर खुलेआम बेचा और पिया जा रहा है, जो समाज के लिए एक मूक त्रासदी बन चुका है। हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट ने पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि नशे के कारण कितने घर उजड़ रहे हैं, कितनी मांओं की आंखों से नींद गायब है और कितने युवाओं का भविष्य अंधकार में डूबता जा रहा है—यह अब केवल कानून-व्यवस्था का नहीं, बल्कि मानवीय संवेदना का भी प्रश्न बन गया है। संवेदनशील संस्थानों के आसपास असामाजिक तत्वों द्वारा सरकारी भूमि पर कब्जा कर नशे के अड्डे चलाया जाना प्रशासन और समाज दोनों के लिए अत्यंत चिंताजनक स्थिति है। ट्रस्ट ने यह भी सवाल उठाया कि एक ओर नशा मुक्ति के लिए जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर खुलेआम नशे का कारोबार जारी है। यदि आज कठोर कदम नहीं उठाए गए तो आने वाली पीढ़ी हमें कभी माफ नहीं करेगी। हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट ने अनुमंडल पदाधिकारी से त्वरित, सघन और निर्णायक कार्रवाई, नियमित छापेमारी, दोषियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कठोर दंड, सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त, तथा स्थायी पुलिस गश्ती एवं सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था की भावनात्मक अपील की। साथ ही जिले को नशा मुक्त क्षेत्र बनाने की दिशा में ठोस पहल का आग्रह किया। इस अवसर पर ट्रस्ट ने विश्वास जताया कि प्रशासन जन-भावनाओं को समझते हुए नशे के खिलाफ कठोर और ऐतिहासिक निर्णय लेगा, ताकि हज़ारीबाग की युवा पीढ़ी और समाज का भविष्य सुरक्षित रह सके।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *