विकसित भारत की सोच पर छात्रों की बुलंद आवाज़, विनोबा भावे विश्वविद्यालय में भाषण प्रतियोगिता संपन्न
हजारीबाग।
विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के अर्थशास्त्र विभाग में दिनांक 09 जनवरी 2026 को भाषण प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय “चरित्र निर्माण: विकसित भारत की पृष्ठभूमि” रखा गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस प्रतियोगिता में कुल 10 प्रतिभागियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने विकसित भारत के निर्माण में नैतिक मूल्यों, सामाजिक जिम्मेदारी और चरित्र निर्माण की भूमिका पर प्रभावशाली वक्तव्य दिए।
निर्णायक मंडल में विभाग के शोधार्थी अम्शा अहमद, पल्लवी कुमारी एवं अनुप कुमार शामिल रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों के प्रस्तुतीकरण का निष्पक्ष मूल्यांकन किया। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—
प्रथम स्थान: शारदा कुमारी
वितीय स्थान: ज्योति कुमारी
तृतीय स्थान: सोनू कुमार
कार्यक्रम के अंत में मानसी कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समन्वय डॉ. पुष्कर कुमार पुष्प द्वारा किया गया, जिन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए इस प्रकार के कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया।
कार्यक्रम में अर्थशास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ. एस. एम. क़ैसर, डॉ. उमेन्द्र सिंह, तथा डॉ. इफ़्शा खुर्शीद की गरिमामय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का समापन शैक्षणिक एवं प्रेरणादायक वातावरण में हुआ।

