सादगी के प्रतिमुर्ती थें शास्त्री जी : पुर्व सांसद
हजारीबाग
पुर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के 60वें पुण्यतिथि पर इन्द्रपुरी चौक पर स्थित प्रतिमा पर पुर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच के अध्यक्ष बटेश्वर प्रसाद मेहता, सीपीएम के जिला सचिव गणेश कुमार सीटू, आनंद मेहता, अखलेश कुमार इत्यादि लोगों ने माल्यार्पण कर नमन किया। मेहता जी ने बताया कि उनका जन्म 2 अक्टूबर 1904 को मुगलसराय में हुआ था। वे भारत के पहले रेल मंत्री एवं भारत के दूसरे प्रधानमंत्री थे। वे 1964 से 1966 तक लगभग 18 महीने देश का नेतृत्व किया।
वे जय जवान जय किसान का नारा उन्होंने देश को दिया। वह अपनी सादगी, दृढ़ संकल्प , इमानदारी और जय जवान जय किसान के नारे के लिए आज भी जाने जाते हैं, जिन्होंने 1965 के भारत-पाक युद्ध में देश का नेतृत्व किया और ताशकंद में एक समझौते के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में उनका निधन 10 जनवरी 1966 को हो गया। उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

