WhatsApp Group Join Now
रांची-
भाजपा महिला मोर्चा, झारखंड प्रदेश का शिष्टमंडल बुधवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से राजभवन में मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में 1 सितंबर 2025 को रांची में आयोजित महिला मोर्चा की शांतिपूर्ण रैली पर पुलिस द्वारा कथित बल प्रयोग का उल्लेख किया गया है। रैली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी माताजी पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में निकाली गई थी। महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन का घेराव करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने कथित तौर पर धक्का-मुक्की और लाठीचार्ज किया, जिससे कई कार्यकर्ता घायल हो गईं। महिला मोर्चा ने राज्यपाल से उच्चस्तरीय जांच और दोषी पुलिसकर्मियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।