Ad image

ब्रेकिंग न्यूज़: गोमिया की युवा मुखिया सपना कुमारी रहस्यमय तरीके से लापता, इलाके में पसरा सन्नाटा

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

ब्रेकिंग न्यूज़: गोमिया की युवा मुखिया सपना कुमारी रहस्यमय तरीके से लापता, इलाके में पसरा सन्नाटा 

 

- Advertisement -

गोमिया-

 

बोकारो जिलें के गोमिया प्रखंड की सबसे कम उम्र की मुखिया सपना कुमारी के अचानक लापता होने ने पूरे इलाके को चौंका दिया है। 02 अक्टूबर दोपहर जब सपना कुमारी अपने घर से निकलीं, किसी ने सोचा भी नहीं था कि यह मुलाकात इस तरह रहस्य में बदल जाएगी। अब तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है।

- Advertisement -

 

 

IMG 20251004 WA0008

परिजन और पड़ोसी हर जगह तलाश में जुटे, लेकिन हर प्रयास बेकार साबित हुआ। उनके पति आशीष कुमार ने गोमिया थाना को सूचित किया, और पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की है। लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा।

- Advertisement -

 

सपना कुमारी पलिहारी गुरुडीह पंचायत की मुखिया हैं और 2022 में पहली बार चुनाव जीतकर इस पद पर आई थीं। उनकी सक्रियता और जनसेवा की वजह से वे इलाके में बहुत लोकप्रिय हैं। ऐसे में उनका अचानक लापता होना न केवल परिवार बल्कि पूरे इलाके के लिए चौंकाने वाला और रहस्यमय है।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसा पहली बार हुआ है कि कोई जनप्रतिनिधि बिना किसी पूर्व सूचना या संकेत के अचानक लापता हो जाए। कुछ लोग इसे सियासी साजिश तो कुछ लोग इसे अज्ञात कारणों वाली रहस्यमयी घटना मान रहे हैं।

 

पुलिस ने आसपास के सभी गांवों में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। गोमिया थाना के अधिकारी भी इस मामले को लेकर चिंतित हैं और कह रहे हैं कि हम किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं कर रहे हैं।

Share This Article
राज्य प्रमुख
Follow:
हंसराज चौरसिया स्वतंत्र स्तंभकार और पत्रकार हैं, जो 2017 से सक्रिय रूप से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी शुरुआत स्वतंत्र प्रभात से की और वर्तमान में झारखंड दर्शन, खबर मन्त्र, स्वतंत्र प्रभात, अमर भास्कर, झारखंड न्यूज़24 और क्राफ्ट समाचार में स्वतंत्र लेखन कर रहे हैं। साथ ही झारखंड न्यूज़24 में राज्य प्रमुख की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। रांची विश्वविद्यालय से हिंदी साहित्य में स्नातकोत्तर (2024–26) कर रहे हंसराज का मानना है कि पत्रकारिता केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ को व्यवस्था तक पहुंचाने का सार्वजनिक दायित्व है। उन्होंने राजनीतिक संवाद और मीडिया प्रचार में भी अनुभव हासिल किया है। हजारीबाग ज़िले के बरगड्डा गाँव से आने वाले हंसराज वर्तमान में रांची में रहते हैं और लगातार सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक विमर्श और जन मुद्दों पर लिख रहे हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *