Ad image

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रिनपास शताब्दी समारोह में होंगे शामिल

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

रांची-

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रांची इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोसाइकेट्री एंड एलाइड साइंसेज (RINPAS) के शताब्दी समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया, जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार कर लिया। यह ऐतिहासिक कार्यक्रम 4 सितंबर 2025 को कांके में आयोजित होगा।RINPAS पिछले 100 वर्षों से मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय योगदान दे रहा है और लाखों मरीजों की जिंदगी बदल चुका है। डॉ. अंसारी ने कहा कि समारोह से मानसिक स्वास्थ्य क्षेत्र में नए आयाम स्थापित होंगे और यह झारखंडवासियों के लिए सकारात्मक संदेश लेकर आएगा। कार्यक्रम में देश-विदेश से विशेषज्ञ डॉक्टर और मानसिक स्वास्थ्य पेशेवर भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री की उपस्थिति से इस आयोजन में उत्साह और बढ़ गया है।

TAGGED:
Share This Article
राज्य प्रमुख
Follow:
हंसराज चौरसिया स्वतंत्र स्तंभकार और पत्रकार हैं, जो 2017 से सक्रिय रूप से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी शुरुआत स्वतंत्र प्रभात से की और वर्तमान में झारखंड दर्शन, खबर मन्त्र, स्वतंत्र प्रभात, अमर भास्कर, झारखंड न्यूज़24 और क्राफ्ट समाचार में स्वतंत्र लेखन कर रहे हैं। साथ ही झारखंड न्यूज़24 में राज्य प्रमुख की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। रांची विश्वविद्यालय से हिंदी साहित्य में स्नातकोत्तर (2024–26) कर रहे हंसराज का मानना है कि पत्रकारिता केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ को व्यवस्था तक पहुंचाने का सार्वजनिक दायित्व है। उन्होंने राजनीतिक संवाद और मीडिया प्रचार में भी अनुभव हासिल किया है। हजारीबाग ज़िले के बरगड्डा गाँव से आने वाले हंसराज वर्तमान में रांची में रहते हैं और लगातार सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक विमर्श और जन मुद्दों पर लिख रहे हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *