एक लाख नगदी के साथ चार ठग चढ़े पुलिस के हत्थे
झारखंड न्यूज़ 24
मनीष बरणवाल
जामताड़ा
पुलिस अधीक्षक जामताड़ा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में पुलिस अवर निरीक्षक हीरालाल महतो, पु०अ०नि० बिनोद सिंह, स०अ०नि० स्टेनली हेम्ब्रम एवं अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल करते हुए नारायणपुर थानान्तर्गत ग्राम मोहनपुर-बाथानटॉड स्थित पलाश झाडी के पास साईबर अपराधियों के विरूद्ध छापामारी किया गया। जहां साईबर अपराध कर रहे चार साईबर अपराधियों को रंगे हाथों पकड़ा गया। साथ ही उनके पास से भारी मात्रा में नगदी भी बरामद की गई। गिरफ्तार साइबर ठग
रोहित कुमार मंडल, उम्र 25 वर्ष, ग्राम कुरता,खोगेन दाँ, उम्र 21 वर्ष, ग्राम विष्टोपुर दोनों थाना नारायणपुर,कैलाश मंडल, उम्र 38 वर्ष, चन्द्रमोहन मंडल, उम्र 34 वर्ष ग्राम मुरलीडीह, थाना करमाटाँड़ सभी जिला जामताड़ा को 9 फर्जी मोबाईल,15 सिम,7 ए०टी०एम० कार्ड,1 चेकबुक,1 पैन कार्ड,1लाख ग्यारह हजार नगद राशि,1 मोटरसाईकिल के साथ पकड़ा गया। इस संबंध में इनके विरूद्ध जामताड़ा साईबर अपराध थाना कांड संख्या 56/25, दिनांक 26.08.2025, धारा 111(2) (बी)/111(3)/111(4)/111(7)/317(2)/317(4)/317(5)/318(4) /319(2)/336(3)/338/340(2)/3(5) बी.एन.एस 2023 866(बी) (सी) (डी) आईटी.एक्ट व 42 (3)(ई) टेलीकम्युनिकेशन एक्ट 2023. के अंतर्गत कांड दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है। गिरफ्तार सभी चारों साइबर ठग फिसिंग का काम करते थे एवं खोगेन तथा रोहित मंडल फिसिंग के साथ-साथ साईबर अपराध करने वालों का पैसा ट्रान्सफर कराकर रोहित मंडल के माध्यम से एटीएम से निकासी करवाकर पुनः फिसिंग करने वालों को अपना कमीशन काटकर बॉट देे थे। गिरफ्तार ठगों में से दो का पुर्व में भी अपराधिक इतिहास रहा है।
प्राथमिकी अभियुक्त कैलाश मंडल साईबर अपराध थाना कांड संख्या 57/18. दिनांक 03.12.2018, धारा 414/419/420/467/468/471/120 (बी) भा०द०वि० एवं 66 (बी) (सी) (डी) आई०टी० एक्ट में आरोप पत्रित है।प्राथमिकी अभियुक्त खोगेन साईबर अपराध थाना कांड संख्या 70/21 दिनांक 25.11. 2021, धारा 414/419/420/467/468/471/120(बी) भा०द०वि० एवं 66 (बी) (सी) (डी) आई०टी० एक्ट में आरोप पत्रित है।