शारदीय नवरात्र की शुरुआत, कलश यात्रा के साथ उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
बरही विधायक मनोज यादव कलश यात्रा में मुख्य रूप से हुए शामिल, कहा- धार्मिक आयोजनों से बढ़ती है सामाजिक एकता
संवाददाता : बरही
शारदीय नवरात्र की आज से शुरुआत होते ही पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बन गया। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति धनबाद रोड, गया रोड, पटना रोड एवं करियातपुर द्वारा धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों महिलाएं, श्रद्धालु और समिति के सदस्य शामिल हुए। हाथों में कलश लिए महिलाओं ने मंत्रोच्चारण के साथ यात्रा का शुभारंभ किया। कलश यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि बरही विधायक मनोज कुमार यादव शामिल हुए। पूजा समिति के पदाधिकारियों ने विधायक मनोज यादव का स्वागत अंगवस्त्र देकर किया। विधायक श्री यादव ने कलश यात्रा की शुरुआत महिलाओं को कलश प्रदान कर किया। विधायक मनोज यादव ने इस मौके पर कहा कि नवरात्र सिर्फ एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और परंपरा का दर्पण है। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक हैं। हमें उनके आशीर्वाद से प्रेरणा लेकर समाज में फैली कुरीतियों, नशाखोरी और भेदभाव जैसी बुराइयों को मिटाने का संकल्प लेना चाहिए। कहा कि नवरात्र जैसे धार्मिक पर्व समाज को एकता, सद्भावना और नैतिक मूल्यों से जोड़ने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह हमारी परंपरा और संस्कृति का प्रतीक है।
उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे इस पावन अवसर पर समाज में भाईचारे और नशामुक्ति का संदेश फैलाएं। कलश यात्रा का शुभारंभ बरही के विभिन्न पूजा पंडालों से हुआ और भक्तों के बीच उत्साह देखते ही बन रहा था। पूरे रास्ते में जय माता दी के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सजधज कर कलश लेकर चल रही थीं, जबकि पुरुष श्रद्धालु व्यवस्था संभालते नजर आए। विधायक मनोज यादव ने समिति को सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं और प्रशासन से भी आग्रह किया कि आगामी दिनों में दुर्गा पूजा के अवसर पर विधि-व्यवस्था और सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की जाए, ताकि श्रद्धालु बिना किसी बाधा के पूजा-अर्चना कर सकें। मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष किशुन यादव, विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, भाजपा मण्डल अध्यक्ष भगवान केशरी, अमित केशरी, उदय केशरी, शिवा निषाद, विनोद केशरी, पप्पू केशरी, अभिषेक निषाद, शैलेन्द्र केशरी, बलराम केशरी, मुकेश मधेसिया, सुजीत सिंह, अध्यक्ष महेंद्र केशरी, रितेश मधेसिया, भुनेश्वर साव, अमित, सुरेश साव, राजेश केशरी, बबलू साव, अशोक केशरी, विजय साव, कैलास केशरी, पवन केशरी, बिरजू शर्म, सुधीर सिंह, चन्दन केशरी, राजकुमार रविदास, संतोष केशरी, अनिल जायसवाल, राजेंद्र भगत, डोमन पाण्डेय सहित कई अन्य श्रद्धालु जन उपस्थित थे।

