WhatsApp Group Join Now
आरडी पब्लिक स्कूल कोषमा में भव्य डांडिया महोत्सव का हुआ आयोजन
झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद
बरकट्ठा। आरडी पब्लिक स्कूल कोषमा में सोमवार को’भव्य डांडिया महोत्सव’ का आयोजन किया गया। शुभारंभ निदेशक सुशील कुमार हितैषी एवं प्रधानाचार्या मोनू देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। निदेशक सुशील हितैषी ने छात्रों को भारतीय संस्कृति और अपनी पारंपरिक जड़ों से जुड़े रहने और उत्सवों के महत्व को समझने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय का प्रांगण रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे छात्र-छात्राओं की ऊर्जा और डांडिया संगीत से गूंज उठा। ढोल की थाप पर सामूहिक नृत्य ने पूरे माहौल को उल्लास से भर दिया। सफल बनाने में शिक्षक अजय प्रसाद, सदफ खान, मनोहर प्रसाद, इमरान अंसारी, मुनमुन नायक, स्वाति कुमारी, तनवीर सिद्दीकी, तरन्नुम प्रवीण, शबनम प्रवीण, शबाना प्रवीण समेत अन्य लोग शामिल हैं।

