विश्रामपुर के विभिन्न पूजा पंडालों से गाजे बाजे के साथ निकाला भव्य कलश शोभा यात्रा,जय माता दी के जयघोष से गूंजा क्षेत्र
विश्रामपुर
विश्रामपुर अंचल व नगर परिषद क्षेत्र में स्थापित विभिन्न पूजा पंडालों से नवरात्र के प्रथम दिन भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। विश्रामपुर गढ़ मुंहल्ला के सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी का कलश यात्रा ऐतिहासिक पंचमुखी मंदिर प्रांगण से शुरू हुआ। जिसकी शुरुआत मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने भगवा झंडा दिखाकर रवाना किया। जयघोष के साथ नगर भ्रमण के बाद यात्रा भेलवा नदी तट पहुंचा,जहां वैदिक मंत्रीचारणो के बीच कलश में जल भरा गया। कलश में जल लेकर श्रद्धालु पूजा पंडाल आए,जहां मंडप के पुजारी पंडित राजन पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश की स्थापना करायी।
वही विश्रामपुर नप मुख्यालय स्थित बाजार मुहल्ला नवयुवक संघ पूजा पंडाल,सोरडीहा अदर्शकला केंद्र पूजा पंडाल,नावाडीह कला नवयुवक संघ देवी धाम पूजा पंडाल,जागृति युवा क्लब पूजा पंडाल,हिंदुत्व संघ पूजा पंडाल,पांडेपुर माँ शेरावाली पूजा पंडाल,बी मोड़ माँ शेरावाली क्लब पूजा पंडाल,डंडिला खुर्द नवयुवक संघ पूजा पंडाल,जय माँ भवानी संघ दुर्गा पूजा पंडाल,मल्लाह टोली युवा जागृति संघ पूजा पंडाल,बघमनवा,छिपादोहर लालगढ़,पंजरी कला,गुरहा कला,सिगसिगी सहित सभी विभिन्न पूजा पंडालों से कलश शोभा यात्रा निकाला गया। और नजदीक के नदियों में जाकर कलश में जल भरा गया। जहां धार्मिक अनुष्ठानों के बीच कलश को स्थापित किया गया। विभिन्न जगहों पर कलश शोभा यात्रा में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र यादव,नगर प्रबंधक प्रभात कुमार,समाजसेवी संजय पांडेय,युवा समाजसेवी संजय बैठा,निवर्तमान वार्ड पार्षद पूनम देवी,सुनील कुमार चौधरी,रजनीश चंद्रवंशी,समाजसेवी विजय कुमार रवि,मुंशी प्रसाद गुप्ता,मुकेश कुमार चौधरी,संतोष चौधरी,राकेश केशरी,जयंत चौहान,दिलीप सिंह चंद्रवंशी, राहुल देव वर्मन,शशिभूषण चंद्रवंशी,दीपक केशरी सहित सैकड़ो श्रद्धालु शामिल हुये।

