Ad image

गोड्डा के पूर्व सांसद ने निधन पर ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस ने किया शोक व्यक्त

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

गोड्डा के पूर्व सांसद ने निधन पर ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस ने किया शोक व्यक्त

संवाददाता : बरही

गोड्डा के पूर्व सांसद जनाब सलाह उद्दीन अंसारी का बीते शुक्रवार को निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। सलाह उद्दीन साहब जनता में एक लोकप्रिय, सादगीपसंद और सिद्धांतनिष्ठ नेता के रूप में जाने जाते थे। अपनी मिलनसारिता, जनसेवा और ईमानदार छवि के कारण वे पूरे झारखंड,बिहार व बंगाल में सम्मानित शख्सियत थे

- Advertisement -

उन्होंने अपने जीवन काल में अल्पसंख्यकों के साथ साथ अपने क्षेत्र वासियों तथा झारखंड-बिहार के उत्थान के लिए कई आंदोलन एवं महत्वपूर्ण कार्य किये। अल्पसंख्यकों के रोजगार एवं शिक्षा में सुधार लाना उनकी प्राथमिकता थी। उनके इंतकाल से न सिर्फ मुस्लिम समाज में बल्कि झारखंड के राजनीतिक गलियारों, शिक्षा जगत एवं सामाज में शोक की लहर दौड़ गई है। उन्होंने अपने सेवा काल में अपने खर्चे से कई गरीब छात्र-छात्राओं का मदद किया एवं उन्हें पढ़ने में सहयोग किया।

हजारीबाग के वर्तमान उप विकास आयुक्त इश्तियाक अहमद उनके दामाद हैं। उनके इंतकाल पर ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस हजारीबाग के जिला अध्यक्ष मो जहांगीर अंसारी ने दुख व्यक्त करते हुए उनके मगफिरत के लिए अल्लाह से दुआ की और उनके घर वालों को सब्र की दुआ की। शोक व्यक्त करने वालों में बाबा ए कौम एवं पूर्व एमएलसी अमानत अली, राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज अहमद अंसारी, राष्ट्रीय सचिव डॉ अनवर हुसैन, प्रदेश अध्यक्ष आबिद अली, राज्य उपाध्यक्ष आबिद अंसारी, सलीम रजा, हाजी कमरुद्दीन अंसारी, मो फिरोज अंसारी, मो बाबर अंसारी, मो माशूक अंसारी, एनुल हक अंसारी, महासचिव नुरुल हुदा अंसारी, मोहम्मद इकरामुद्दीन अंसारी मो शमशुल अंसारी, अधिवक्ता आफताब आलम, शमशुल हक, मो सिराज अंसारी मो इम्तियाज अंसारी आदि शामिल हैं। सभी ने उनके मगफिरत की दुआ की।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *