Ad image

हजारीबाग के डॉ. अंकित जयपुरियार को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय मानद फेलोशिप

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

हजारीबाग के डॉ. अंकित जयपुरियार को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय मानद फेलोशिप

अमेरिकन कॉलेज ऑफ सर्जन्स ने चुना, शिकागो में होने वाले वर्ल्ड कांग्रेस 2025 में होगा सम्मान

हजारीबाग

शहर के नामचीन सर्जन डॉ. अंकित जयपुरियार को चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए इस साल अमेरिकन कॉलेज ऑफ सर्जन्स की मानद फेलोशिप से नवाजा जाएगा। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें 4 से 7 अक्टूबर तक अमेरिका के शिकागो में आयोजित वर्ल्ड कांग्रेस 2025 में प्रदान किया जाएगा। गौरतलब है कि झारखंड से इस साल एकमात्र चिकित्सक के रूप में उनका चयन हुआ है। डॉ अंकित जयपुरियार, होम्योपैथ चिकित्सक डॉ नवेंदु शंकर के पुत्र हैं और फिलहाल अनुबंध पर विष्णुगढ़ में स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले उन्होंने सीएमसी कोयंबटूर, ओएनसी हॉस्पिटल चेन्नई और सीडीटीएच हॉस्पिटल रायपुर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में बतौर सर्जन अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में वे अपने गृह नगर हजारीबाग में रहकर मरीजों को आधुनिक सर्जिकल तकनीक उपलब्ध करा रहे हैं।

- Advertisement -

लेप्रोस्कोपी और इंडोस्कोपी आधारित ऑपरेशन में महारथ हासिल करने वाले डॉ. अंकित जयपुरियार ने बताया कि छोटे शहर में रहते हुए भी आधुनिक चिकित्सा तकनीक के प्रयोग के कारण उनका चयन संभव हो पाया। मानद फेलोशिप के चयन की प्रक्रिया बेहद कठिन रही। पहले 6-7 महीने ऑनलाइन परीक्षा हुई, फिर मार्च में दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर द्वारा साक्षात्कार लिया गया और अंततः अमेरिका के वरिष्ठ चिकित्सकों ने उनका इंटरव्यू लेकर अंतिम चयन किया। डॉ अंकित जयपुरियार का कहना है कि इस सम्मान के साथ मिलने वाली आधुनिक सर्जरी की ट्रेनिंग उनके करियर और मरीजों दोनों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *