Ad image

उन्नाव गैंगरेप पीड़िता को न्याय दिलाने की माँग को लेकर हजारीबाग़ यूथ कांग्रेस का शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

 उन्नाव गैंगरेप पीड़िता को न्याय दिलाने की माँग को लेकर हजारीबाग़ यूथ कांग्रेस का शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन

हजारीबाग़:

उन्नाव गैंगरेप पीड़िता के साथ हुए अमानवीय अत्याचार एवं न्याय में हो रही अत्यधिक देरी के विरोध में हजारीबाग़ यूथ कांग्रेस द्वारा दिनांक 27 दिसंबर 2025 को एक शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। यह विरोध-प्रदर्शन कांग्रेस कार्यालय से आनंद चौक तक निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

- Advertisement -

इस अवसर पर यूथ कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जिस पीड़िता को न्याय की माँग करने पर दमन और उत्पीड़न का सामना करना पड़ा, उसके लिए आवाज़ उठाना हर नागरिक का संवैधानिक और नैतिक कर्तव्य है। न्याय मिलने तक यूथ कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी और लगातार संघर्ष करती रहेगी।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने न्याय, सम्मान और संविधान की रक्षा के नारे लगाए तथा केंद्र और राज्य सरकार से पीड़िता को अविलंब न्याय दिलाने की माँग की।

यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष श्री Md Javir ने कहा कि यह आंदोलन केवल एक पीड़िता के लिए नहीं, बल्कि पूरे देश की बेटियों की सुरक्षा और सम्मान के लिए है। उन्होंने हजारीबाग़ ज़िले की सभी विधानसभा अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों एवं ज़िला कमेटी के पदाधिकारियों का आह्वान किया कि वे ऐसे जन आंदोलनों में बढ़-चढ़कर भाग लें और अन्याय के विरुद्ध एकजुट हों।

- Advertisement -

यह शांतिपूर्ण आंदोलन लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान में निहित न्याय की भावना को सशक्त करने का प्रयास है।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *