Ad image

झारखंड सेवा समिति द्वारा छठ घाटों में सफाई अभियान चलाया गया

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

झारखंड सेवा समिति द्वारा छठ घाटों में सफाई अभियान चलाया गया

व्रतियों की सुविधा के लिए छठ घाटों की सफाई की गई हैः अमित

रामगढ़
मो. शाहीद

- Advertisement -

आगामी 25 अक्टूबर से छठ महापर्व का शुभारंभ हो रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए झारखंड सेवा समिति द्वारा अध्यक्ष अमित कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बुधवार को दामोदर नदी छठ घाट और बिजुलिया तालाब छठ घाट में सफाई अभियान चलाया गया। ताकि छठ व्रतियों को छठ महापर्व में परेशानी नही हो। इस संबंध में समिति के अध्यक्ष अमित कुमार सिन्हा ने कहा कि शनवार को चार दिवसीय छठ महापर्व आरंभ हो रहा है।जिसको ध्यान में रखते हुए समिति ने निर्णय लिया की दामोदर नदी छठ घाट और बिजुलिया तालाब छठ घाट की साफ सफाई होनी चाहिए। ताकि महापर्व में व्रतियों को परेशानी नही हो। उसी को ध्यान में रखकर समिति के सदस्यों ने छावनी परिषद के सफाई कर्मियों के सहयोग से दामोदर नदी छठ घाट और बिजुलिया तालाब छठ घाट में सफाई अभियान चलाया। तकि व्रती बिना किसी परेशानी के छठ महापर्व में छठ घाटों पर अर्घ्य अर्पित कर सकंें। उपाध्यक्ष नंदकिशोर गुप्ता ने कहा कि छठ महापर्व हमारी आस्था का प्रतीक है। इसलिए छठ घाटों की सफाई जरूरी थी। सचिव रंजन फौजी ने कहा पावन छठ महापर्व को देखते हुए हमारी समिति ने निर्णय लिया की घाटों की सफाई की जाए। जिसके बाद घाटों की सफाई की गई। सह सचिव मनोज मंडल ने कहा की छठ महापर्व पवित्रता का प्रतीक है। इसलिए हमने छठ घाटों की सफाई किया। इस दौरान रानी डिटर्जेट पाउडर और समाज सेवी सोनी कुमारी के सौजन्य से छावनी परिषद के सफाई कर्मियों के बीच टी शर्ट का वितरण किया गया। अभियान में उपाध्यक्ष नंदकिशोर गुप्ता, सचिव रंजन फौजी, सह सचिव मनोज मंडल, विनोद साहू, राजेश प्रसाद, जितेंद्र प्रसाद डब्लू, किशोर कुमार, गया प्रसाद, शीतल सिंह, संजय कोयला, सोनी कुमारी, रोहित कुमार गुप्ता, रूपेश गुप्ता, गौतम कुमार, सतीश साह, चुनचुन सिंह, लाल बाबु, अनिल कुमार, मोजन ठाकुर आदि शामिल हुए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *