झूमर हमारी लोक संस्कृति और परंपरा का अभिन्न हिस्सा है-विनय कपूर।
झारखंड न्यूज़ 24
कुलदीप कुमार गोमिया।
झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद जी के ज्येष्ठ पुत्र सह झामुमो बोकारो युवा मोर्चा के ज़िला उपाध्यक्ष बिनय कपूर जी ने गोमिया प्रखंड अंतर्गत पचमो पंचायत के ग्राम हुरदाग में श्री गोवर्धन पूजा समिति के द्वारा आयोजित झूमर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन फीताकाट कर किया। मौके पर समिति के सदस्यों और ग्रामीणों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि झूमर हमारी लोकसंस्कृति और परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। यह न सिर्फ मनोरंजन का माध्यम है, बल्कि हमारी सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत को भी सशक्त बनाता है। ऐसे आयोजनों से युवाओं में अपनी जड़ों और संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना और गहरी होती है। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए उन्होंने आयोजकों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

