Ad image

 मामकथारा ओपी पुलिस ने पोक्सोले के नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

 मामकथारा ओपी पुलिस ने पोक्सोले के नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

पप्पू वर्मा बोकारो

बोकारो जिला के बेरमो अनुमंडल अंतर्गत कथारा ओपी (गोमिया) पुलिस ने पोक्सो अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में दर्ज मामले के नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, कथारा ओपी कांड संख्या 86/25, दिनांक 19 सितंबर 2025 के तहत धारा 96/137(2)/352/351(2)/3(5) भारतीय न्याय संहिता, 2023 तथा 8/12 पोक्सो अधिनियम के आलोक में दर्ज मामले में पुलिस ने अभियुक्त आशीष कुमार उर्फ छोटू (उम्र 19 वर्ष), निवासी सोनाहातू, थाना हसपुरा, जिला औरंगाबाद (बिहार) को गिरफ्तार किया।थाना प्रभारी राजेश प्रजापति ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से आवश्यक पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में चास जेल, बोकारो भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पूरी कार्रवाई विधि सम्मत तरीके से पूरी की गई है तथा प्रकरण की आगे की जांच जारी है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *