Ad image

सांसद खेल महोत्सव फुटबॉल टूर्नामेंट को लेकर की गई बैठक

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

सांसद खेल महोत्सव फुटबॉल टूर्नामेंट को लेकर की गई बैठक

पप्पू वर्मा कसमार बोकारो

पेटरवार सांसद खेल महोत्सव फुटबॉल टूर्नामेंट को लेकर दिन शनिवार को गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो के आवासीय कार्यालय में भाजपा एवं आजसू के कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने की । सांसद खेल महोत्सव में होने वाले फुटबॉल प्रतियोगिता पेटरवार प्लस टू उच्च विद्यालय के मैदान में किया जाना सुनिश्चित हुआ है। यह कार्यक्रम दिनांक 28, 29, 30 नवंबर को संपन्न होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, विशिष्ट अतिथि डॉ लंबोदर महतो के अलावा कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। बैठक में सफल संचालन हेतु एक समिति का गठन किया गया।

- Advertisement -

इस बैठक में जिला परिषद सदस्य प्रहलाद महतो, भाजपा के जिला महामंत्री अनिल स्वर्णकार, भाजपा मंडल अध्यक्ष रवि शंकर जयसवाल, आजसू अध्यक्ष धनुलाल महतो,सुधीर कुमार सिन्हा, संजय सिन्हा, बानेश्वर महतो, पंकज कुमार सिन्हा, राजेंद्र महतो, नागेश्वर सिंह उर्फ पिंटू ,संटु सिंह, चंदन सिन्हा, संतोष महतो, राजु महतो,रौनक कुमार, मंदिर महतो, चंद्रशेखर महतो, सुबोध संचय, कैलाश महतो सहित कई खेल प्रेमी बंधु उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *