Ad image

झामुमो कसमार प्रखंड कमेटी की बैठक संपन्न, 11 सितंबर को भव्य रूप से मनाया जाएगा कैलाश रजवार का शहादत दिवस

हंसराज चौरसिया
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

कसमार-
पप्पू वर्मा

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कसमार प्रखंड कमेटी की बैठक रविवार को प्रखंड अध्यक्ष दिलीप हेंब्रम की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 11 सितंबर को झामुमो नेता कैलाश रजवार का शहादत दिवस कसमार बाजारटांड़ में ऐतिहासिक और भव्य रूप से मनाया जाएगा। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कैलाश रजवार का शहादत समाज और राज्य हित में संघर्ष व बलिदान की प्रेरणा देता है। प्रखंड अध्यक्ष दिलीप हेंब्रम ने बताया कि कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सबसे पहले स्व. कैलाश रजवार के आवास स्थित स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इसके बाद जुलूस की शक्ल में सभी कार्यकर्ता बाजारटांड़ स्थित स्मारक स्थल पहुंचेंगे, जहां मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

- Advertisement -

बैठक में पूर्व मुखिया एवं झामुमो नेता सिकंदर कपदार, प्रखंड सचिव सोहेल अंसारी, मोहम्मद शेरे आलम, कुलदीप कुमार, रामसाय हांसदा, नसरुल होंदा, इरफान अहमद, फारुख अब्दुल्ला, सोहराब अंसारी, देवाशीष मुखर्जी, जानी बाबू, चितरंजन कपरदार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
राज्य प्रमुख
Follow:
हंसराज चौरसिया स्वतंत्र स्तंभकार और पत्रकार हैं, जो 2017 से सक्रिय रूप से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी शुरुआत स्वतंत्र प्रभात से की और वर्तमान में झारखंड दर्शन, खबर मन्त्र, स्वतंत्र प्रभात, अमर भास्कर, झारखंड न्यूज़24 और क्राफ्ट समाचार में स्वतंत्र लेखन कर रहे हैं। साथ ही झारखंड न्यूज़24 में राज्य प्रमुख की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। रांची विश्वविद्यालय से हिंदी साहित्य में स्नातकोत्तर (2024–26) कर रहे हंसराज का मानना है कि पत्रकारिता केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ को व्यवस्था तक पहुंचाने का सार्वजनिक दायित्व है। उन्होंने राजनीतिक संवाद और मीडिया प्रचार में भी अनुभव हासिल किया है। हजारीबाग ज़िले के बरगड्डा गाँव से आने वाले हंसराज वर्तमान में रांची में रहते हैं और लगातार सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक विमर्श और जन मुद्दों पर लिख रहे हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *