न नदी न सड़क बना डाला 2 करोड़ का पुल ग्रामीण विकास विभाग का कारनामा
निर्माण के बाद ही टूट गया अप्रोच पथ धंस गया नवनिर्मित पुलिया
पालोजोरी : याकुब अंसारी,
6 अक्टूबर: झारखंड के देवघर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ग्रामीण विकास विभाग विशेष प्रमंडल देवघर ने 2 करोड़ के लागत से पालोजोरी प्रखंड के शीमलगढ़ा पंचायत के कुमारडीह बहियार में मोहनपुर से बासकुप्पी बरसाती नाले में पुल बना डाला जहां आवागमन के लिए न तो कोई सड़क और न कोई नदी दोनो गांव के बीच स्थित एक बरसाती जोरिया पर विभाग के द्वारा खर्च की गई इतनी बड़ी राशि पर सवाल खड़ा हो रहा है।
दरअसल, जिले के पालोजोरी प्रखंड में एक पुल को ऐसे जगह बनाया गया है जहां न सड़क है न नदी। बस 30 मीटर का पुल बनाकर छोड़ दिया गया है। पुल के दोनो ओर बना अप्रोच पथ पूरी तरह से टूट गया है। पुलिया का दोनो किनारा भी धंस गया है।
बताया जा रहा है कि करीब 30 मीटर लंबा यह पुल के दोनो ओर सड़क नही होने से पुल के निर्माण पर सवाल खड़ा हो रहा है।
पुल को खेतों के बीच में बनाकर छोड़ दिया गया है। मामला सामने आने के बाद विभाग के अधिकारी इस विषय पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
इधर ग्रामीणों का कहना है कि बरसाती जोरिया पर इतनी बड़ी राशि खर्च कर पुल बनाने और संपर्क पथ के नही रहने से पुल के औचित्य पर ही सवाल खड़ा कर रहे है।
विभाग द्वारा इतनी बड़ी राशि खर्च करने के बाद सरकारी राशि के दुरुपयोग को लेकर ग्रामीण तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं।जो जांच का बिषय बनता है

