Ad image

चलकुशा के दिवाकर आनंद को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

चलकुशा के दिवाकर आनंद को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

चलकुशा

चलकुशा निवासी दिवाकर आनंद को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय सेवा योजना का सर्वोच्च पुरस्कार प्रदान किया। यह सम्मान उन्हें समाजसेवा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया।

- Advertisement -

डोरंडा महाविद्यालय, रांची के पीजी अर्थशास्त्र विभाग के एनएसएस कैडेट दिवाकर आनंद ने स्वच्छता अभियान, शिक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण जैसी गतिविधियों में उल्लेखनीय कार्य किए हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में दिवाकर आनंद को माय भारत राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार 2022-23 से सम्मानित किया। हजारीबाग जिले के चलकुशा प्रखंड के पंचायत चौबे निवासी दिवाकर आनंद के इस सम्मान से रांची विश्वविद्यालय और झारखंड को गर्व की अनुभूति हुई है। उनका कहना है कि यह सम्मान उन्हें समाजसेवा के कार्यों को और आगे बढ़ाने की प्रेरणा देगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *