Ad image

ग्रीनलैण्ड पब्लिक स्कूल में रिजल्ट प्रकाशन व पेरेंट्स टीचर मीटिंग का हुआ आयोजन

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

ग्रीनलैण्ड पब्लिक स्कूल में रिजल्ट प्रकाशन व पेरेंट्स टीचर मीटिंग का हुआ आयोजन

विद्यार्थियों की पढ़ाई को उच्च स्तर पर ले जाने के लिए विद्यालय निरंतर प्रयासरत : पंचम कुमार पाण्डेय

चौपारण

ग्रीनलैण्ड पब्लिक स्कूल पांडेयबारा चपरीकला में अर्धवार्षिक परीक्षा के परिणाम का प्रकाशन एवं पेरेंट्स टीचर मीटिंग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर उत्साह और संवाद से भरा रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी विद्यार्थियों के बीच रिपोर्ट कार्ड वितरित किए गए। परिणाम वितरण के बाद आयोजित पेरेंट्स-टीचर मीटिंग में बच्चों की पढ़ाई, अनुशासन और समग्र विकास पर गहन चर्चा हुई। शिक्षक और अभिभावकों ने मिलकर छात्रों की शैक्षणिक प्रगति को और बेहतर बनाने के लिए अपने-अपने विचार रखे। विद्यालय के निदेशक पंचम कुमार पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि अभिभावकों और शिक्षकों के बीच निरंतर संवाद बच्चों की शिक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन विद्यार्थियों की पढ़ाई को उच्च स्तर पर ले जाने के लिए हमेशा प्रयासरत है। साथ ही अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों के लिए घर पर भी सकारात्मक अध्ययन वातावरण तैयार करें।

- Advertisement -

 

IMG 20250927 110739
filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; module:1facing:0;
hw-remosaic: 0;
touch: (0.36877075, 0.36877075);
modeInfo: ;
sceneMode: Night;
cct_value: 0;
AI_Scene: (-1, -1);
aec_lux: 0.0;
hist255: 0.0;
hist252~255: 0.0;
hist0~15: 0.0;

शिक्षकों ने भी बैठक के दौरान अभिभावकों को बच्चों की कमजोरियों और ताकतों के बारे में जानकारी दी तथा उनके सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक सुझाव साझा किए। अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की और आगे भी सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ, अभिभावकगण तथा छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। बैठक का समापन आपसी सहयोग और बच्चों की उज्ज्वल शिक्षा की कामना के साथ हुआ। मौके पर धनंजय कुमार, प्रीति कुमारी, अंजली सिंह, सोहानी कुमारी, रौशन कुमार, पूजा सिंह, श्वेता पांडेय, करण पांडेय, रशिक सिंह सहित अन्य उपस्थित रहें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *