Ad image

बरही में सड़क दुर्घटना, घायल युवक को समय रहते पहुंचाया अस्पताल

हंसराज चौरसिया
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

ग्रामीणों और समाजसेवियों ने दिखाया सहयोग का जज्बा

बरही-

बरही थाना क्षेत्र के पंचमाधव स्थित गडलाही मोड़ पर शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में 38 वर्षीय विनोद बेसरा पिता पेंडो मांझी निवासी डुमरिया टांड घंधरी, बरकट्ठा अपनी बाइक से गुजर रहे थे। इस दौरान उनका वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर रखे डिवाइडर से टकरा गया और वे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना की जानकारी सबसे पहले पास की दुकान पर काम कर रहे सुरेश रविदास को हुई। उन्होंने तुरंत सिकंदर कुमार और आसपास के ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल युवक को उठाकर एंबुलेंस के माध्यम से बरही अस्पताल भेजा। सिकंदर कुमार भी तुरंत अस्पताल पहुंचे और घायल के लिए प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर चिकित्सा हेतु विनोद बेसरा को हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इस दौरान समाजसेवी पूरन राम, सुरेश रविदास, राजेंद्र भारती, राजेश ठाकुर, बिनोद पंडित, तुलसी राम, मो. मोजाहिद और बाहदुर साव सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर घायल को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग की मिसाल पेश की।

Share This Article
राज्य प्रमुख
Follow:
हंसराज चौरसिया स्वतंत्र स्तंभकार और पत्रकार हैं, जो 2017 से सक्रिय रूप से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी शुरुआत स्वतंत्र प्रभात से की और वर्तमान में झारखंड दर्शन, खबर मन्त्र, स्वतंत्र प्रभात, अमर भास्कर, झारखंड न्यूज़24 और क्राफ्ट समाचार में स्वतंत्र लेखन कर रहे हैं। साथ ही झारखंड न्यूज़24 में राज्य प्रमुख की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। रांची विश्वविद्यालय से हिंदी साहित्य में स्नातकोत्तर (2024–26) कर रहे हंसराज का मानना है कि पत्रकारिता केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ को व्यवस्था तक पहुंचाने का सार्वजनिक दायित्व है। उन्होंने राजनीतिक संवाद और मीडिया प्रचार में भी अनुभव हासिल किया है। हजारीबाग ज़िले के बरगड्डा गाँव से आने वाले हंसराज वर्तमान में रांची में रहते हैं और लगातार सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक विमर्श और जन मुद्दों पर लिख रहे हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *