WhatsApp Group Join Now
सिझुआ में सड़क हादसा, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
इचाक
सिझुआ स्थित मनोहर यादव होटल के समीप डुमरौन थाना क्षेत्र के कुशयनवा गांव के तीन युवकों की सड़क दुर्घटना हो गई। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।सूत्रों के अनुसार मृत युवक की पहचान जीतलाल गंझु, पिता गोला गंझु निवासी कुशयनवा के रूप में की जा रही है। वहीं घायल युवक रिंकू राम पिता लाली राम, सुधीर गंझु पिता किशुनदेव गंझु को उपचार के लिए शेख भिखारी अस्पताल हज़ारीबाग में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ लगी। पुलिस को सूचना दे दी गई है तथा मामले की जांच की जा रही है। हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

