Ad image

दीपावली एवं महापर्व छठ के प्रसंग पर डीएवी में कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

दीपावली एवं महापर्व छठ के प्रसंग पर डीएवी में कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

झारखंड न्यूज़ 24,

याकुब अंसारी,

- Advertisement -

देवघर जिले से चितरा स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने दीपावली एवं लोकआस्था के महापर्व छठ के प्रसंग पर आधारित दीया निर्माण एवं सजावट, शुभकामना कार्ड सज़्ज़ा, मटके की सजावट एवं पारंपरिक आकर्षक रंगोली बनाकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बता दें कि बच्चों के बीच अपने महान परंपरा एवं संस्कृति के प्रति सम्मान का भाव जागृत करने के लिए इन कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस मौके पर प्राचार्य डॉ राघवेंद्र तिवारी ने बच्चों की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारे विद्यार्थियों को अपनी गौरवशाली परंपरा का ज्ञान देना ज़रूरी है, जिससे वे अपने भारतीय होने पर गर्व महसूस कर सके। इसके अलावा इस तरह के आयोजन से बच्चों के अंदर हुनर विकसित होता है। विभिन्न प्रतियोगिताओं में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं में निहाल कुमार, ओम कुमार, आराध्या सिंह, सुनैना कुमारी, शगुन कुमारी, काव्या कुमारी, आयुष साह, सुहानी कुमारी, रूही मंडल, शानवी कुमारी, तन्नू कुमारी, रिशिका कुमारी,मनीषा कुमारी, अयान पॉल, रानी कुमारी, रौनक कुमार, टिया कुमारी, अनुराग कोल एवं अदिति राज शेखर शामिल थे। वहीं इस आयोजन को सफल बनाने में शिक्षकगण बिभाष कुमार सिन्हा, अर्चना सिंह, रूपा कुमारी, कुमारी पूजा, प्रियंका कुमारी, पी के सुमन एवं आकांक्षा कुमारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह जानकारी शिक्षक सह मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने दी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *