WhatsApp Group Join Now
झुमरी तिलैया में बहनों ने किया गोदान पूजा, भाइयों की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना
झुमरी तिलैया
विजय यादव
देवी मंडप रोड स्थित बैंक कॉलोनी में आज बहनों द्वारा पारंपरिक गोदान पूजा बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न की गई। इस पूजा का मुख्य उद्देश्य अपने भाइयों की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और शत्रुओं से रक्षा की कामना करना था। पूजा में शामिल बहनों — बीना देवी, कुमकुम कुमारी, अंजना कुमारी, इंदु अंबष्ट, आशा देवी और सुषमा देवी — ने विधिवत रूप से गोदान अनुष्ठान पूरा किया और अपने भाइयों की खुशहाली के लिए मंगलकामनाएं कीं। इस अवसर पर बहनों ने झुमरी तिलैया के सभी भाइयों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि यह पर्व भाई-बहन के प्रेम और सुरक्षा का प्रतीक है, जो भारतीय संस्कृति की पवित्र परंपराओं को जीवित रखता है।

