Ad image

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बासल थाना का किया निरीक्षण, दिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बासल थाना का किया निरीक्षण, दिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश

रामगढ़
मो. शाहीद

बासल थान में मंगलवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सह सहायक पुलिस अधीक्षक पतरातू गौरव गोस्वामी के द्वारा बासल थाना का विधिवत निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर बसल थाना प्रभारी कैलाश कुमार पुलिस उपनिरीक्षक, विपिन बिहारी सहायक उपनिरीक्षक लालदेव महतो, विनोद कुमार सहित थाना के सभी पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने गुंडा पंजी, गिरोह पंजी, फरारी पंजी, थाना मलखाना पंजी, खतियान आदि अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया।

- Advertisement -

साथ ही थाना भवन एवं चारदीवारी की स्थिति पर भी विशेष चर्चा की गई। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने थाना क्षेत्र में विधि-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाए रखने हेतु सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन एवं जनता के साथ बेहतर व्यवहार पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *