Ad image

डीएवी पब्लिक स्कूल बरही में शिक्षक दिवस का आयोजन

हंसराज चौरसिया
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

शिक्षक शिक्षा के माध्यम से सदैव नव निर्माण करते हैं- प्राचार्य डॉ. आशुतोष कुमार मैढ़

बरही-

डीएवी पब्लिक स्कूल बरही में शिक्षक दिवस का आयोजन पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। विद्यालय प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और पुष्पार्चन के साथ हुई। इसके बाद दीपक सर और उनके समूह ने गुरु वंदना और स्वागत गान प्रस्तुत किया। वहीं, छात्रा आराध्या सिन्हा ने शिक्षक दिवस पर अपने विचार रखे। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. आशुतोष कुमार मैढ़ ने कहा कि शिक्षक और शिक्षा किसी भी देश और समाज की नींव होते हैं। गुरु का महत्व ईश्वर से भी बढ़कर है, क्योंकि जैसे ईश्वर सृष्टि का निर्माण करता है वैसे ही गुरु जीवों को कार्यशील बनाकर समाज में परिवर्तन लाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि माता-पिता हमारे प्रथम गुरु होते हैं, जिनके मार्गदर्शन में हमारे व्यक्तित्व का निर्माण होता है। प्राचार्य ने कहा कि शिक्षक अपने जीवन को सफल उदाहरण बनाकर विद्यार्थियों को बेहतर इंसान बनने की राह दिखाएं। शिक्षक को चरित्रवान बनकर शिक्षा की ज्योति प्रज्वलित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षक चाणक्य की तरह चंद्रगुप्त का निर्माण करते हैं, जो एक नए भारत की नींव रखते हैं। मंच का संचालन कर रहे राजेश सिन्हा ने कहा कि हमें पल दो पल का ख्याल रखते हुए समाज का निर्माण करना है। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही।

Share This Article
राज्य प्रमुख
Follow:
हंसराज चौरसिया स्वतंत्र स्तंभकार और पत्रकार हैं, जो 2017 से सक्रिय रूप से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी शुरुआत स्वतंत्र प्रभात से की और वर्तमान में झारखंड दर्शन, खबर मन्त्र, स्वतंत्र प्रभात, अमर भास्कर, झारखंड न्यूज़24 और क्राफ्ट समाचार में स्वतंत्र लेखन कर रहे हैं। साथ ही झारखंड न्यूज़24 में राज्य प्रमुख की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। रांची विश्वविद्यालय से हिंदी साहित्य में स्नातकोत्तर (2024–26) कर रहे हंसराज का मानना है कि पत्रकारिता केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ को व्यवस्था तक पहुंचाने का सार्वजनिक दायित्व है। उन्होंने राजनीतिक संवाद और मीडिया प्रचार में भी अनुभव हासिल किया है। हजारीबाग ज़िले के बरगड्डा गाँव से आने वाले हंसराज वर्तमान में रांची में रहते हैं और लगातार सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक विमर्श और जन मुद्दों पर लिख रहे हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *