WhatsApp Group Join Now
गोमिया काली मंदिर के परिसर में वृद्ध महिलाओं एवं पुरुषों को अंग वस्त्र दिए गए
झारखंड न्यूज़ 24 कुलदीप कुमार गोमिया
गोमिया काली मंदिर परिसर में मंदिर संचालन समिति द्वारा वृद्ध महिलाओं को अंग वस्त्र के रूप में साड़ी और वृद्ध पुरुषों को टी-शर्ट प्रदान किए गए। यह ज्ञात रहे यह गोमिया काली मंदिर संचालन समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर इस तरह का पुण्य का कार्य करती है। यहां 51वृद्ध महिलाओं और 51पुरुषों को अंग वस्त्र प्रदान किया गया। मौके पर काली मंदिर संचालन समिति के अध्यक्ष जगदीश स्वर्णकार, सचिन प्रदीप रवानी, कोषाध्यक्ष किशोर साव, बसंत जायसवाल, राजेंद्र रजक, अंजनी त्रिपाठी, राजेंद्र रवानी, विपिन नायक, धनेश्वर साव, महेश स्वर्णकार, शिशु ठाकुर, विनोद अग्रवाल, किशोर वर्मा, बीकानेर नायक, दीपक स्वर्णकार सहित आदि सदस्य उपस्थित थे।

