Ad image

फोटो दीपों का पर्व दीपावली और धनतेरस की तैयारी मे ग्रामीण, गांव में दिखी रौनक बाजारों में बढ़ी चल-पहल

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

फोटो दीपों का पर्व दीपावली और धनतेरस की तैयारी मे ग्रामीण, गांव में दिखी रौनक बाजारों में बढ़ी चल-पहल

झारखंड न्यूज़ 24फतेहपुर , शिरोमणि

फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र में दीपों का त्यौहार दीपावली नजदीक आते ही चारों ओर उल्लास और उमंग का माहौल बन गया है। गांव-गांव में साफ-सफाई, रंगाई-पुताई और सजावट का कार्य जोरों पर है। ग्रामीण अपने घरों को आकर्षक बनाने और दीपों से जगमगाने की तैयारी में जुटे हैं।महिलाएं सजा रही घर आंगन,बच्चे हैं उत्साहित ।

- Advertisement -

गांव की महिलाएं मिट्टी के दीये, तोरण और रंगोली की तैयारी में व्यस्त हैं। बच्चे घरौंदे बनाने एवं रंग-बिरंगी झालरें, पटाखे और सजावटी सामान खरीदने में मग्न हैं। वहीं बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। दुकानों पर पूजा सामग्री, मिठाइयों और सजावटी वस्तुओं की खरीदारी को लेकर भीड़ देखी जा रही है।
स्थानीय कुम्हार परिवार इस त्योहार से खासे खुश हैं। वे मिट्टी के दीये, लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाएं और दीपदान तैयार करने में दिन-रात जुटे हुए हैं। आधुनिक लाइटों के बावजूद पारंपरिक मिट्टी के दीयों की मांग बनी हुई है।
ग्रामीण मानते हैं कि दीपावली केवल रोशनी का पर्व नहीं, बल्कि यह खुशहाली और समृद्धि का प्रतीक है। अंधकार पर प्रकाश की जीत का संदेश देने वाला यह पर्व हर वर्ष नई उम्मीदों के साथ आता है। लोग अपने घरों में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की तैयारी कर रहे हैं।गांवों में दीपावली की तैयारी ग्रामीण समाज आज भी अपनी संस्कृति और परंपरा को जुड़ा गहराई को दर्शाती है ।

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे पटाका इस्तेमाल सावधानी से करें, बच्चों को उनसे दूर रखें और पर्यावरण अनुकूल दीपावली मनाएं।

फोटो
घरौंदे बनाते बच्चे

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *