पोटका के बुटगोड़ा फुटबॉल मैदान में जंगल मेला का किया गया आयोजन
पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट
पोटका प्रखंड अंतर्गत ग्वालकाटा पंचायत के,गांव बुटगोड़ा फुटबॉल मैदान में वन अधिकार समिति बुटगोड़ा एवं पर्यावरण चेतना केंद्र बड़ा सिगदी के द्वारा शनिवार 28 फरवरी 2026 को जंगल मेला का आयोजन किया गया। इस जंगल मेला में विभिन्न गांव से ग्रामीण एवं वन अधिकार समिति के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। मेले में उपस्थित महिला एवं पुरुष के द्वारा एक-एक वृक्ष लगाकर मेला का विधिवत उद्घाटन किया गया। बीहड़ जंगल के बीच बुटगोड़ा गांव स्थित है, जो कि हरे भरे पेड़ पौधों से भरा हुआ है। यहां पेड़ लगाने की परंपरा को स्थापित करना तथा जंगल के पेड़ों की रक्षा करने का संदेश देने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जीसके पश्चात मेला में, जंगल से संबंधित चित्र प्रदर्शनी का सामूहिक अवलोकन किया गया ओर जंगल सामग्रीओ का जो प्रदर्शनी था, उसके बारे में एवं किशोरों को वन सामग्री से परिचित, उसके गुण, एवं उपयोगिता के बारे में जानकारी दिया गया। मेले में क्षेत्र के ग्रामीण वेदों से जड़ी- बूटियां की पहचान और उससे आरोग्य रहने का सुझाव को साझा किया। इसके उपयोग से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है जो आमाशय, पेट दर्द, साधारण बुखार, जोड़ों की दर्द,प्रेशर, के घरेलू उपचार करने के विधि को भी वेदों के द्वारा बारीकी से बताया गया।इस जंगल मेला में जंगल से जुड़े हुए खेल का भी आयोजन हुआ। इस खेल में पत्तल-दोंना, बनाना, केंदु चुनना, सवाई घास का रस्सी बनाना, बच्चों के द्वारा फल फूल पेड़ आदि के नाम लिखना, जंगल से जुड़ा हुआ जी के खेलकूद का भी आयोजन हुआ। आयोजन समिति ने मेले में भाग लेने वाली प्रतिभागीओ में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को पुरस्कृत किया और वेदों को भी अंग- वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस मेले में बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। बही विजेता एवं उपविजेता टीमों को जर्सी सेट देकर प्रोत्साहित किया गया। अंत मे बुटगोड़ा गांव के सांस्कृतिक टीम तथा ग्वालकाटा एवं दागोड़िया के टीमों ने सामूहिक नित्य का प्रस्तुत कर मेले में शामिल लोगों का खुशियों से मनमुग्ध कर दिया। इस जंगल मेले में बुटगोड़ा के हातु माझी ,उदयनाथ मुर्मू, खेलाराम मुर्मू, प्रधान अनिल कुमार मुंडा, सीवेन टुडू, पीरु मुर्मू, गामसा माडीॅ, बाबूलाल माडीॅ, मोहन मुंडा, गोंदो किस्कु, पीनेस मुंडा, प्रसाद मुर्मू, मालती मुंडा, छीता मुंडा, शिवानी मुंडा, शेफाली मुंडा ,रानी टुडू, सविता मुंडा, नाइके बाबा सीताराम मुर्मू, बाजल मुर्मू, घासीराम सरदार, पर्यावरण चेतना केंद्र के निर्देशक सिद्धेश्वर सरदार, सचिव विभीषण, लखीदंर सरदार, अर्जुन सरदार, गोपाल किस्कु, प्रियंका मुंडा, अनिता कुमारी, आनंद सरदार, लक्ष्मी सिंह, जवा टुडू, सुरेश सरदार, मधु आदि ने भाग लिया।

