राहुकाल से करें परहेज़, दक्षिण दिशा यात्रा से पहले जीरा अवश्य खाएं, जाने ज्योतिषाचार्य डॉ साकेत कुमार पाठक से आज की भविष्यवाणी
सेन्ट्रल डेस्क-
—-राशिफल——
ज्योतिषाचार्य सह शिक्षाविद् डॉ. साकेत कुमार पाठक ने कहा कि आज का दिन गुरुवार अत्यंत शुभ संयोग लेकर आया है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि से चतुर्थी में प्रवेश का यह समय आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत फलदायक माना गया है। भरणी नक्षत्र और वज्र योग का मेल कार्यों में दृढ़ता और सफलता का संकेत देता है। जिन लोगों ने अपने कार्यों की शुरुआत पिछले सप्ताह की थी, उन्हें आज सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। आज सूर्य कन्या राशि में और गुरु मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं, जो ज्ञान, विवेक और निर्णय क्षमता को बढ़ाने वाला योग बनाता है।

ज्योतिषाचार्य एवं शिक्षाविद
ग्राम+पत्रालय -खम्भवा, टाटीझरिया, हज़ारीबाग
चलभाष-7992410277
डॉ. पाठक के अनुसार चंद्रमा मेष राशि में स्थित होकर रात्रि में वृष में प्रवेश करेंगे, जिससे भावनात्मक अस्थिरता के बाद स्थिरता का संचार होगा। आज का राहुकाल दोपहर 1:30 से 3:00 बजे तक रहेगा, अतः इस अवधि में किसी भी नये कार्य या यात्रा की शुरुआत न करें। यदि दक्षिण दिशा में यात्रा अनिवार्य हो तो जीरा मुख में रखकर निकलें, यह शुभ परिणाम देगा।
उन्होंने बताया कि आज विष्णु भगवान की विशेष आराधना का दिन है। जो व्यक्ति केला वृक्ष में जल, गुड़ और चना दाल अर्पित करते हैं, उन्हें मनोकामना पूर्ति का वरदान प्राप्त होता है। गुरु ग्रह की कृपा दृष्टि से अटके हुए कार्य बनते हैं, आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और जीवन में स्थिरता आती है।
डॉ. पाठक ने कहा कि आज के दिन पुरुष सूक्त, लक्ष्मी सूक्त और श्री सूक्त का पाठ अत्यंत लाभदायक रहेगा। इन सूक्तों के माध्यम से व्यक्ति न केवल अपनी मानसिक शांति प्राप्त कर सकता है बल्कि अपने जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी कर सकता है। यदि समयाभाव के कारण कोई विस्तृत पूजन संभव न हो तो केवल ॐ बृहस्पतये नमः मंत्र का 108 बार जाप करने से भी समान फल प्राप्त होगा।
उन्होंने आगे बताया कि यह दिन विद्यार्थियों, शिक्षकों और बुद्धिजीवियों के लिए विशेष रूप से शुभ है, क्योंकि गुरु ग्रह की स्थिति ज्ञान और वाणी को प्रखर बनाती है। आज किया गया अध्ययन और संकल्प दीर्घकालिक सफलता का आधार बनेगा। वहीं व्यापारियों के लिए दिन मध्यम से शुभ की ओर अग्रसर रहेगा। किसी नये अनुबंध या सौदे पर विचार करने से पहले वरिष्ठजनों की राय अवश्य लें।
गृहस्थ जीवन के लिए यह दिन संतुलन का संदेश देता है। पति-पत्नी के बीच मतभेद हों तो आज संवाद के माध्यम से उन्हें सुलझाने का उपयुक्त अवसर है। वहीं स्वास्थ्य की दृष्टि से आज पित्त विकार और सिरदर्द से बचने की सलाह दी गई है। जल का अधिक सेवन करें और हल्के पीले वस्त्र धारण करें, जिससे गुरु ग्रह की कृपा बनी रहे।
डॉ. पाठक ने कहा कि कार्तिक मास स्वयं में साधना, संयम और आत्मशुद्धि का प्रतीक है। इस मास के प्रारंभिक दिनों में की गई छोटी-सी साधना भी बड़े फल प्रदान करती है। अतः आज का दिन न केवल भौतिक कार्यों के लिए बल्कि आत्मिक उन्नति के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भरणी नक्षत्र में किया गया कोई भी दान या पूजा कर्म व्यक्ति के पाप कर्मों का नाश करता है और जीवन में नई संभावनाओं के द्वार खोलता है।
अंत में ज्योतिषाचार्य ने कहा कि आज का दिन जीवन में नई दिशा और दृढ़ संकल्प का प्रतीक बनेगा। यदि व्यक्ति गुरु के प्रति श्रद्धा और आस्था रखकर कार्य करेगा, तो आने वाले सप्ताह में शुभ समाचारों की प्राप्ति निश्चित है।
ॐ श्री गणेशाय नमः
आज का राशिफल ♈
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आप घर मे सुख सुविधा बढ़ाने पर विचार करेंगे निकट भविष्य में इनके ऊपर खर्च करना पड़ेगा। घर अथवा कार्य क्षेत्र की साजसज्जा बढ़ाने के लिए तोड़-फोड़ भी करा सकते है। महिलाओं का मन आज बाहर घूमने यात्रा पर्यटन का रहेगा इसकारण घरेलू कार्य बेमन से ही करेंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आने से आवश्यकताओं की पूर्ति आराम से हो जाएगी। महिलाओं को भी आज गृहस्थी में तालमेल बैठाने में अधिक मशक्कत करनी पड़ेगी। पूर्व नियोजित यात्रा पर्यटन की योजना शारीरिक अथवा किसी अन्य कारण से निरस्त करनी पड़ेगी जिससे खास कर सन्ताने निराश होंगी। धर्म क्षेत्र पर दान-पुण्य के अवसर मिलेंगे। गुरू कृपा के लिए आज केसर मिश्रित खीर खाएं।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आपकी सोची हुई योजनाए विफल रहेंगी। कार्य क्षेत्र अथवा घर मे हानि होने के योग बन रहे है प्रत्येक कार्य देखभाल कर ही करें। व्यापार में निवेश अथवा वस्तुओ पर खर्च आज ना करें। व्यवसायी वर्ग संतोषी वृति अपनाने से ही आज मानसिक रूप से शांत रह सकते है। व्यवसाय की गति पल पल में बदलेगी जिससे सुकून से बैठने का समय नही मिलेगा। किसी पुरानी घटना को याद करके दुखी रहेंगे। पारिवारिक खर्चो में अकस्मात वृद्धि होने से बजट गड़बड़ा सकता है। महिलाये अल्प साधनो से कार्य करने पर भाग्य को दोष देंगी मन मे आज उथल पुथल अधिक रहने के कारण बड़ी जिम्मेदारी का कार्य सौपना उचित नही रहेगा।आज कच्चा हल्दी का चन्दन लगाएं इससे आत्म सम्मान में वृद्धि होगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन भी आपके लिये शुभफलदायी रहेगा। आज आपके विचार अधिकांश कार्य थोड़े से प्रयास के बाद पूर्ण हो जाएंगे। कार्य क्षेत्र पर आज लंबे समय तक लाभ देने वाले सौदे हाथ लग सकते है। व्यवसायी वर्ग की मानसिकता जोखिम वाले कार्यो से शीघ्र पैसा बनाने की रहेगी इसमे सफल भी रहेंगे। भाई-बंधुओ का सहयोग आज अपेक्षाकृत कम ही रहेगा। सन्तानो की प्रगति से संतोष होगा। सरकारी कार्यो में धन खर्च होगा लेकिन कुछ लाभ नही मिलेगा। महिलाओं को छोड़ घर के अन्य सदस्य आपसे ईर्ष्यालु व्यवहार रखेंगे। स्त्री से सुखदायक समाचार मिलेंगे। मित्र मंडली में खर्च करने पर खुशामद होगी। सार्वजिक क्षेत्र पर सम्मान बढेगा।आज ॐ बृहस्पतये नमः का मानसिक जप करते हुवे कोई भी कार्य करें।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन भी आपके लिए बेहतर साबित होगा। दिन के आरंभ में किसी बहुप्रतीक्षित कार्य के पूर्ण होने की संभावना बनेगी जिसके मध्यान तक पूर्ण होने की संभावना है। आज आपके संपर्क में जो भी आएगा वह कुछ ना कुछ खुशिया ही देकर जाएगा। व्यवहार कुशलता से अपने काम बना लेंगे। आर्थिक रूप से दिन मध्यान तक उलझन बढ़ाएगा इसके बाद धन की आमद होने से स्थिति सुधरेगी। आज नए अनुबंध पाने के लिए ज्यादा मेहनत नही करनी पड़ेगी। धन संबंधित उलझने कुछ हद तक शांत रहेंगी। घर के बुजुर्ग अथवा महिलाये आज अकारण ही क्रोध कर सकते है जिससे वातावरण कुछ समय के लिए अशान्त बनेगा धैर्य बनाये रखें। कार्य सफलता के लिए पीला फूल का माला बनाकर विष्णु भगवान को चढ़ाना चाहिए।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका मन आध्यात्म की ओर स्वयं ही आकर्षित होगा। ज्योतिष एवं अन्य गूढ़ रहस्यों को जानने की लालसा रहेगी पूजापाठ टोन टोटको पर विश्वास करेंगे इनपर समय एवं धन भी खर्च होगा। सार्वजिनक क्षेत्र पर नए व्यावहारिक संबंध बनेंगे परन्तु आज घर के सदस्यों की बात ना मानने के कारण आप अनुपयोगी ही रहेंगे। कभी आकस्मिक उछाल कभी उदासीनता रहने से कार्य व्यवसाय में आज अनिश्चितता अधिक रहेगी। भाई-बंधुओ में कुछ समय के लिए अनबन गृहस्थ का वातावरण बिगाड़ेगी किसी बुजुर्ग के सहयोग से स्थिति सामान्य बनेगी फिर भी मन मे क्षोभ बना रहेगा। व्यावसायिक अथवा पर्यटन यात्रा की संभावना है दोनो में लाभ कम खर्च ही अधिक होगा। आज गुरु कृपा प्राप्ति के लिए आपको गाय के घी में हल्दी और केसर मिलाकर चंदन लगाना चाहिए।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
सेहत के दृष्टिकोण से आपका आज का दिन अशुभ रहेगा। आज दिन के आरंभ से ही स्वास्थ्य मे विकार आने से किसी भी कार्य मे उत्साह नही बनेगा परिणाम स्वरूप सभी कार्य में विलंब होगा भाग्य का साथ भी आज कम ही मिलेगा। गहरे जल अथवा ऊंचाई वाले स्थानों पर जाने से बचे यात्रा भी अति आवश्यक होने पर ही करें। व्यवसायी एवं नौकरी वाले लोग अपूर्ण कार्य पूर्ण करने का भरपूर प्रयास करेंगे फिर भी कुछ कार्य अधूरे रह सकते है।हतोत्साहित ना हो आशानुकूल ना सही काम चलाने लायक लाभ अवश्य होगा। पति पत्नी मे अथवा किसी अन्य से गरमा गरमी हो सकती है विवेकि व्यवहार अपनाए। यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी। खर्च सोच समझ कर ही करें। खर्चे से बचने तथा आर्थिक लाभ के लिए आज के दिन पुरुष सूक्त और श्री सूक्त का पाठ अवश्य करें अथवा ब्राह्मण से करवावें।
तुला⚖ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए विजय दिलाने वाला रहेगा। घर एवं बाहर सर्वत्र आपके कार्य की प्रशंसा होगी। व्यवसायी वर्ग भी आज मनोवांछित लाभ पाने से उत्साहित रहेंगे। लेकिन नौकरी वाले लोग जल्दबाजी में कार्य करने के कारण गलती कर सकते है। आपका हितैशी व्यवहार अन्य सभी से निकटता बढ़ाएगा लोग आपको अपने मन की बात निसंकोच होकर बताएंगे। आर्थिक लाभ पूर्वनियोजित के साथ ही अकस्मात भी होगा। दिन के पूर्वार्ध की अपेक्षा मध्यान के बाद का समय बेहतर रहेगा धन की आमद होने से अधूरे कार्य पूर्ण कर सकेंगे। महिलाओं की भावनाएं आज पल-पल में बदलेंगी जिससे सही निर्णय लेने में दिक्कत आएगी। बड़े लोगो से स्वार्थ सिद्धि पूर्ण कर लेंगे। घर सिद्धि के लिए घर से निकलते समय अपने गुरु का स्मरण करके ही निकले।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन वैसे तो आपके लिए वृद्धिकारक रहेगा धन लाभ आवश्यकता से अधिक ही होगा परन्तु आज आप अन्य लोगो से बराबरी करने के चक्कर मे स्वयं ही परेशान रहेंगे। महिलाये भी आज स्वयं को उपेक्षित अनुभव करेंगी। कार्य व्यवसाय में वृद्धि होने से आय के नए स्त्रोत्र बनेंगे पर आज आप जितना भी कमाई करे उससे संतोष नही होगा। ज्यादा कमाने के लोभ में अनैतिक कार्य भी कर सकते है आरम्भ में इससे लाभ ही होगा लेकिन बाद में कोई नई समस्या बनेगी। संध्या के समय आकस्मिक लाभ अथवा उपहार मिलेगा थकान भी इस अवधि में ज्यादा रहेगी। परिवार में किसी की जिद पूरी करने में खर्च भी करना पड़ेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आपके अंदर बुद्धि विवेक की प्रचुर मात्रा रहेगी फिर आर्थिक कार्यो में संयम नही रख सकेंगे। कम समय मे अधिक लाभ कमाने के चक्कर मे हाथ आया लाभ भी निकल सकता है प्रलोभन से बच कर रहे। आवश्यकता अनुसार धन लाभ आज बैठे बिठाये भी हो सकता है। महिला वर्ग आज कोई उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशंशा की पात्र बनेंगी। आर्थिक कारणों से किसी प्रियपात्र से कलह हो सकती है। मध्यान के बाद शारीरिक कमजोरी अनुभव होगी थोड़ा आराम अवश्य करें। धार्मिक आयोजनों में सम्मिलित होने के कारण घरेलू कार्य अस्त-व्यस्त रहेंगे। बुजुर्ग लोग शारीरिक समस्या से परेशान रहेंगे फिर भी हिम्मत नही हारेंगे।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपका आज का दिन व्यर्थ के झगड़ो एवं बहस के कारण अशांति से व्यतीत होगा घर मे भाई बंधुओ से धैर्य की कमी के चलते किसी ना किसी बात पर मतभेद होने की संभावना है मामूली बात को बढ़ाने से परिणाम गंभीर भी हो सकते है। कार्य व्यवसाय में लाभ के अवसर अनिर्णायक स्थिति के कारण हाथ से निकलने की संभावना अधिक है। व्यवसाय में आज सोचने में वक्त खराब ना करें जोभी निर्णय लेना है शीघ्र ही लें कुछ ना कुछ लाभ ही होगा। महिलाओं को भी आज गुस्से पर काबू रखने की अधिक आवश्यकता है। बात-बात पर नाराज होने से घर का वातावरण अस्त-व्यस्त हो सकता है। धन आने के साथ जाने के रास्ते बना लेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके धन कोष में वृद्धि करेगा। लेकिन आज लापरवाही भी आपमें कुछ अधिक ही रहेगी महत्त्वपूर्ण कार्यो में टालमटोल का नतीजा हानिकर हो सकता है। आर्थिक कार्य मे कुछ ना कुछ व्यवधान अवश्य आएंगे परन्तु धैर्य ना त्यागे कर्म करते रहे परिणाम आशा से अधिक अनुकूल मिलेंगे। व्यवसायी वर्ग छोटे निवेश से बड़ा लाभ कमाने में सफल होंगे। नौकरी वाले लोग भी आज अतिरिक्त आय बना सकेंगे। घरेलू खर्चो में भी आज वृद्धि होगी फिर भी तालमेल बना रहेगा। पारिवारिक जीवन आपके व्यवहार कुशलता से आनदमय रहेगा लेकिन महिलाये आज कुछ अनैतिक मांग पूरी करने पर घर का वातावरण कुछ समय के लिए अशांत बनाएंगी।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज दिन के आरंभिक भाग में धन लाभ होगा परन्तु खर्च अधिक रहने के कारण संचय नही कर पाएंगे। दिन अधिकांश समय मन को प्रसन्न करने वाले प्रसंग बनेंगे। कार्यो में सहज सफलता मिलने से उत्साह बढ़ेगा। भाग्य साथ देने से अटके कार्य पूर्ण होंगे धन की आमद भी रुक रुक कर होती रहेगी। पारिवारिक सदस्यों की कार्य क्षेत्र पर भी सहायता मिलेगी। सरकारी कार्य में बाधा आने की संभावना है फिर भी किसी के सहयोग से पार कर लेंगे। नौकरी पेशा जातको को अतिरिक्त कार्य का लाभ शीघ्र मिल जायेगा। दूर रहने वाले रिश्तेदारो से मिलने के प्रसंग बनेंगे। पारिवारिक वातावरण में प्रेम रहेगा लेकिन प्रेम प्रसंगों में दुखद अनुभव होंगे लंबी यात्रा के योग है।

