सेन्ट्रल डेस्क-
राशिफल ♈
ज्योतिषाचार्य सह शिक्षाविद् डॉ. साकेत कुमार पाठक ने कहा कि कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष दशमी तिथि का यह दिन आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ है। आज का दिन साध्य और शुभ योग से युक्त है, जो मनुष्य को उसके कार्यों में सिद्धि और स्थिरता प्रदान करता है। डॉ. पाठक ने बताया कि दशमी तिथि का स्वामी धर्मराज यम है, अतः आज के दिन अपने कर्मों की शुद्धता और सत्यनिष्ठा बनाए रखना विशेष रूप से लाभदायक रहेगा।

ज्योतिषाचार्य एवं शिक्षाविद
ग्राम+पत्रालय -खम्भवा, टाटीझरिया, हज़ारीबाग
चलभाष-7992410277
उन्होंने कहा कि आज सूर्य कन्या राशि में और चंद्रमा कर्क से सिंह राशि में संध्या 04:31 बजे प्रवेश करेंगे। यह ग्रह स्थिति भावनात्मक और बौद्धिक दोनों स्तरों पर संतुलन की मांग करती है। ऐसे में व्यक्ति को अपने मन की बात कहने से पहले विवेक का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। राहुकाल अपराह्न 01:30 से 03:00 बजे तक रहेगा, इस समय किसी भी नए कार्य, यात्रा या निवेश की शुरुआत से बचना उत्तम होगा।
डॉ. पाठक ने बताया कि आज का दिशा शूल दक्षिण दिशा में है, अतः यदि यात्रा अनिवार्य हो तो जीरा या तिल खाकर प्रस्थान करें, इससे अशुभ प्रभावों का निवारण होगा। गुरुवार के दिन बृहस्पति देव की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए केला वृक्ष के नीचे पीतल के पात्र में चना दाल, गुड़ और हल्दी अर्पित करना अत्यंत फलदायी माना गया है। इससे न केवल धन-समृद्धि में वृद्धि होती है बल्कि परिवार में शांति और सौहार्द भी स्थायी होता है।
उन्होंने कहा कि आज का दिन ज्ञान, आस्था और सद्कर्मों के लिए समर्पित होना चाहिए। जो व्यक्ति आज भगवान विष्णु का पूजन कर विष्णु सहस्रनाम का पाठ करता है, उसके जीवन में बृहस्पति देव की कृपा से नए अवसरों के द्वार खुलते हैं। धार्मिक आचरण और संयमित वाणी का पालन आज विशेष शुभ फल देने वाला रहेगा।
डॉ. साकेत कुमार पाठक ने यह भी कहा कि आज चंद्रमा के सिंह राशि में प्रवेश के साथ आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि के योग बन रहे हैं। इसलिए विद्यार्थियों, शिक्षकों, और प्रबंधन से जुड़े लोगों के लिए यह समय अपने कौशल को प्रदर्शित करने का है। वहीं गृहस्थ जीवन में समझदारी और संवाद ही सफलता का मार्ग प्रशस्त करेगा।
उन्होंने कहा कि कार्तिक का यह पवित्र काल आत्मशुद्धि और उपासना का समय है, अतः आज के दिन व्रत, ध्यान और भक्ति के साथ-साथ जरूरतमंदों को दान करना अत्यंत पुण्यकारी रहेगा। गुरु की कृपा से हर कार्य में सफलता, और विष्णु की कृपा से मन में शांति एवं स्थैर्य की प्राप्ति होगी।
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय
🐏मेष
व्यापार के मामले में दिन अच्छा रहने वाला है। अगर आपका कोई काम लंबे समय से बीच में अटका हुआ है, तो वह शाम के समय पूरा हो सकता है, जिससे मानसिक तनाव कम होगा। जीवनसाथी का भी आपको पूरा सहयोग प्राप्ति होगा। आर्थिक मामले में दिन सामान्य रहने वाला है। लेकिन संतान की ओर से कोई ऐसा समाचार मिल सकता है, जिससे मन थोड़ा परेशान रहेगा।
🐂वृष
राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उन्हें अपने प्रयासों का अब शुभ परिणाम प्राप्त हो सकता है। शासन और सत्ता अच्छी दोस्ती या बातचीत होने से आपको लाभ मिल सकता है। कार्यस्थल नए प्रोजेक्ट हाथ लग सकते हैं, जिससे प्रतिष्ठा और पद में वृद्धि होगी। हालांकि, रात में कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
👫मिथुन
किसी भी यात्रा के दौरान आपको सावधान रहने की जरूरत होगी, अन्यथा कोई मूल्यवान वस्तु खोने या चोरी होने का डर बना रहेगा। अगर कार्यक्षेत्र में आपके जरूरी काम रुके हुए थे तो अब वे पूरे होने लगेंगे। आपको अपने प्रोजेक्ट से जुड़ा को शुभ समाचार भी सुनने को मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। रात में किसी मांगलिक कार्य में जाने की संभावना है।
🦀कर्क
आपके लिए यह दिन शुभ रहने वाला है। उत्तम संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है और जीवन में सफलता के नए मार्ग खुलने लगेंगे। साथ ही, समाज में भी आपके मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार में कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा आपके लिए सुखद और लाभदायक हो सकती है। शाम के समय आप अपने प्रियजनों से मिल सकते हैं या उनसे जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
🐅सिंह
राशि का स्वामी सूर्य कर्क राशि द्वादश भाव में है। इससे नौकरी में आपके लिए आमदनी के नए स्रोत बनने शुरू हो सकते हैं। वहीं, कार्यस्थल पर अपनी मधुर वाणी से आपको सम्मान प्राप्त होगा और मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही, आपके विरोधी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। इस राशि के विद्यार्थियों को शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिल सकती है।
🙎♀कन्या
आपका दिन भाग्यशाली रहने वाला है और पराक्रम में वृद्धि कराने वाला होगा। रोजगार और व्यापार के क्षेत्र में आपके द्वारा किए गए प्रयासों से अब बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है। यह आपके अपेक्षा से ज्यादा हो सकती है। अगर किसी कानूनी विवाद में फंसे थे तो अब आपको जीत मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। संतान की ओर से भी कोई सुखद समाचार सुनने को मिलेगा।
⚖तुला
दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। आपके चारों और खुशहाली भरा वातावरण बना रहेगा। आर्थिक मामलों में अगर कई दिनों से पैसों की लेन-देन को लेकर समस्या चल रही थी तो अब वह हल हो सकती है। इससे आपको अब पर्याप्त मात्रा में धन लाभ भी होगा और सुख में वृद्धि होगी। व्यापार में किसी पास या दूर की यात्रा की योजना बनकर स्थगित हो सकती है।
🦂वृश्चिक
आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। जरूरी मामलों में परिवार का भी पूरा सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार करने वालों को अपने आसपास के छोटे-छोटे अवसरों को भी पहचानना होगा। बड़े मुनाफे के चक्कर में छोटे लाभों को हाथ से जाने देना नुकसानदायक हो सकता है। सेहत पर भी खास ध्यान देने की जरूरत है। शरीर से जुड़ी समस्या होने पर डॉक्टर के पास जरूर जाएं।
🏹धनु
कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपके काम और रचनात्मक सोच की प्रशंसा करेंगे। शासन व सत्ता पक्ष से अच्छी जान पहचान और बातचीत होने से आपको बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है। आर्थिक मामले में आपको ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन का सहयोग मिल सकता है। शाम को आप किसी कार्यक्रम में भी शामिल हो सकते हैं।
🐊मकर
रोजगार और व्यापार के मामले में दिन अच्छा रहने वाला है। आर्थिक मामलों में आपको सफलता प्राप्त हो सकती है और कार्यक्षेत्र में नए प्रोजेक्ट और प्रयास उन्नति के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे। कार्यस्थल पर आपको सहकर्मियों की ओर से भी पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। लेकिन शाम के समय किसी भी विवाद या झगड़े से आपको दूर रहना होगा। पारिवारिक जीवन में भी खुशियां दस्तक दे सकती हैं।
🍯कुंभ
कार्यक्षेत्र में आपको विरोधियों से सावधान रहना होगा। वे आपके खिलाफ कोई रणनीति बना सकते हैं। साथ ही, आर्थिक मामलों में भी समय अनुकूल नहीं रहेगा। ऐसे में कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें और जोखिम भरे निर्णय लेने से बचें। कार्यस्थल पर मेहनत के बाद भी आपको नुकसान हो सकता है। व्यापार में किसी समाचार के चलते आपको अचानक यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। ऐसे में विवाद से बचें और सावधान रहें।
🐟मीन
आर्थिक मामले में आपको अपने ससुराल पक्ष से पैसों की लेन-देन करने से बचना होगा। ऐसा करने से संबंध खराब होने का भय बना रहेगा। व्यापार से जुड़ी यात्राओं में सावधान रहने की जरूरत है, अन्यथा को मूल्यवान वस्तु खोने की संभावना है। ऐसे में अगर संभव हो तो अभी के लिए यात्राओं को टाल दें। आपका ज्यादा समय संतान की चिंता और उनके कामों में व्यतीत हो सकता है और दांपत्य जीवन में धीरे-धीरे खुशियां आएंगी।

