Ad image

आज कार्तिक अष्टमी पर चमकेंगे किस्मत के सितारे, जानिए क्या कहता है आपका राशिफल, ज्योतिषाचार्य डॉ साकेत कुमार पाठक से

हंसराज चौरसिया
13 Min Read
-राशिफल ♈--
WhatsApp Group Join Now

सेन्ट्रल डेस्क-
–राशिफल ♈–

ज्योतिषाचार्य सह शिक्षाविद् डॉ. साकेत कुमार पाठक ने कहा कि आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत पवित्र और शुभ है। कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि संध्या 04:06 बजे तक रहेगी, जिसके बाद नवमी तिथि का आरंभ होगा। आज का योग और नक्षत्र दोनों ही साधना और उपासना के लिए अनुकूल हैं। पुनर्वसु नक्षत्र संध्या 05:24 बजे तक विद्यमान रहेगा, जो भगवान श्रीहरि विष्णु का नक्षत्र माना गया है। इस नक्षत्र में की गई भक्ति, जप और ध्यान से व्यक्ति के जीवन में सौम्यता, समृद्धि और शांति का वास होता है।

- Advertisement -

 

 

 

- Advertisement -
डॉ साकेत कुमार पाठक ज्योतिषाचार्य एवं शिक्षाविद ग्राम+पत्रालय -खम्भवा, टाटीझरिया, हज़ारीबाग चलभाष-7992410277
डॉ साकेत कुमार पाठक
ज्योतिषाचार्य एवं शिक्षाविद
ग्राम+पत्रालय -खम्भवा, टाटीझरिया, हज़ारीबाग
चलभाष-7992410277

 

 

डॉ. पाठक के अनुसार आज शिव योग दिन 12:10 बजे तक रहने से शिव आराधना विशेष फलदायी रहेगी। जो लोग शिव पंचाक्षरी मंत्र ॐ नमः शिवाय का जप करेंगे, उन्हें मानसिक स्थिरता और कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। सूर्य आज कन्या राशि में और गुरु मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं, जो ज्ञान, विवेक और कर्म की दिशा में उन्नति का संकेत देता है। चंद्रमा मिथुन राशि से आज कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे संवेदनशीलता, पारिवारिक जुड़ाव और भावनात्मक निर्णयों का प्रभाव बढ़ेगा।

 

- Advertisement -

 

 

 

 

 

डॉ. साकेत कुमार पाठक ने कहा कि आज के दिन राहुकाल अपराह्न 03:00 से 04:30 बजे तक रहेगा, इसलिए इस दौरान किसी भी नए कार्य या यात्रा का आरंभ टालना श्रेयस्कर है। यदि उत्तर दिशा में यात्रा आवश्यक हो, तो गुड़ का सेवन कर प्रस्थान करें, इससे नकारात्मक प्रभावों से बचाव होगा।

 

 

 

 

आज का पर्व श्री राधाष्टमी (राधा जयंती) अत्यंत महत्वपूर्ण है। डॉ. पाठक बताते हैं कि आज अरुणोदय काल में मथुरा और वृंदावन में भक्तजन श्री राधा-कृष्ण के नामों का संकीर्तन करते हुए राधाकुंड में स्नान कर पुण्य प्राप्त करते हैं। महाराष्ट्र में इसे कराष्टमी के रूप में मनाया जाता है। शास्त्रों में वर्णित है कि जो व्यक्ति आज के दिन जय राधे जय श्री राधे तथा “जय कृष्ण जय श्री कृष्ण” का कीर्तन करता है, उसके जीवन से दुःख, भय और क्लेश मिट जाते हैं और मन में परम आनंद का संचार होता है।

 

 

 

डॉ. पाठक के अनुसार राधाष्टमी का यह पावन अवसर केवल भक्ति का उत्सव नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि और दिव्य प्रेम की अनुभूति का भी दिवस है। श्री राधा का नाम स्मरण करते ही हृदय में करुणा, प्रेम और सौंदर्य की दिव्य लहर उठती है। यह दिन भक्ति और विश्वास की वह सीमा है जहाँ आत्मा स्वयं को भगवान में विलीन अनुभव करती है।

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि मंगलवार होने के कारण मंगल कवच और मंगल चालीसा का पाठ अत्यंत फलदायी रहेगा। इससे व्यक्ति को भूमि, भवन, और पारिवारिक कल्याण से संबंधित लाभ मिलते हैं। जिनके कार्य लंबे समय से रुके हुए हैं, वे आज मंगल आराधना से विशेष लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

 

 

 

 

डॉ. साकेत कुमार पाठक ने यह भी कहा कि आज का दिन उन सभी के लिए उपयोगी है जो अपने जीवन में नकारात्मक विचारों, मानसिक तनाव और असफलताओं से उबरना चाहते हैं। पुनर्वसु नक्षत्र के प्रभाव से आज का दिन नवीनीकरण और पुनर्जन्म का प्रतीक है। यदि व्यक्ति संकल्पपूर्वक कोई नया लक्ष्य निर्धारित करे या पुराने विवादों को समाप्त कर नई शुरुआत करे, तो सफलता निश्चित है।

 

 

 

 

उन्होंने यह भी बताया कि आज के योग में श्री राधा-कृष्ण की पूजा में तुलसी दल अर्पण, धूप-दीप और पुष्प से सेवा करना विशेष पुण्यदायी है। जो व्यक्ति सच्चे मन से हरे हरे हरि श्रीकृष्ण का जप करता है, उसका जीवन आध्यात्मिक प्रकाश से आलोकित हो जाता है।

 

 

 

डॉ. पाठक ने अंत में कहा कि आज का दिन साधना, संयम और श्रद्धा का संदेश देता है। यह दिन हमें यह स्मरण कराता है कि प्रेम और करुणा ही जीवन के वास्तविक मूल्य हैं। जब हम अपने भीतर की नकारात्मकता को प्रेम से भर देते हैं, तो संपूर्ण ब्रह्मांड हमारे पक्ष में कार्य करने लगता है। इसलिए आज के शुभ मुहूर्त में ईश्वर का स्मरण, भक्ति और सेवा को जीवन का केंद्र बनाएं। यही श्री राधाष्टमी का सच्चा संदेश है।

 

ॐ श्री गणेशाय नमः ॐ
राधे-राधे जय श्री कृष्ण

 

 

 

🔱आज का विशेष🔱

 

 

 

 

 

आज करें राधा कृपा कटाक्ष स्तोत्र का पाठ और माँ राधा और भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त करें।

 

 

🐏मेष

मेष राशि वालों को जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे मनोबल बढ़ेगा। मंगल की स्थिति आपको कर्मठ बनाएगी, लेकिन वाणी में सौम्यता बनाए रखना आवश्यक है ताकि कार्यस्थल पर किसी प्रकार की कटुता न आए। व्यापारियों के लिए दिन मध्यम है, कोई डील शाम तक फाइनल हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों से मान्यता मिल सकती है। आर्थिक दृष्टि से दिन में सुधार होगा, किन्तु संतान पक्ष से मन में चिंता उत्पन्न कर सकती है। संध्या के बाद धनप्राप्ति का संकेत है।

 

 

 

 

 

🐂वृष

वृष राशि वालों का दिन शांति व संतुलन लेकर आया है। राजनीति या प्रशासन से जुड़े जातकों को उच्च स्तर पर सफलता मिल सकती है। धन के लिहाज से दिन लाभकारी है। किसी पुराने अनुबंध से लाभ मिल सकता है। शेयर या प्रॉपर्टी में निवेश सोच-समझकर करें। नौकरीपेशा जातकों को बॉस की सराहना मिलेगी और ट्रांसफर या प्रमोशन की संभावना बन सकती है। रात्रि में किसी पुराने विरोधी से भेंट अप्रिय हो सकती है, सावधानी रखें। संतान पक्ष से थोड़ी राहत मिलेगी, जिससे मानसिक तनाव कुछ कम होगा।

 

 

 

 

👫मिथुन

मिथुन राशि के लोगों का दिन मानसिक रूप से कुछ विचलित रह सकता है। कीमती वस्तु खोने या चोरी होने का भय है, अतः सतर्क रहें। शिक्षा, प्रतियोगिता व संतान से संबंधित शुभ समाचार आर्थिक रूप से राहत देंगे। कारोबारी जातकों के लिए निवेश सोच-समझकर करें, विशेषकर आईटी, मीडिया व कम्युनिकेशन फील्ड में लाभ है। नौकरीपेशा लोग किसी वरिष्ठ से अप्रत्याशित सहयोग की आशा कर सकते हैं। शाम का समय किसी अधूरे प्रॉजेक्ट को पूरा करने के लिए उत्तम है।

 

 

 

🦀कर्क

कर्क राशि वालों के लिए धन लाभ का योग बन रहा है। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी, विशेषकर जो लोग विदेश व्यापार, शिक्षा या प्रशासनिक सेवा से जुड़े हैं, उन्हें फायदा होगा। संतान के लिए खर्च बढ़ सकता है, लेकिन वह संतोषजनक होगा। यात्रा फायदेमंद रहेगी और उससे व्यापारिक लाभ मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर पदोन्नति या अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। शेयर बाजार या सोने-चांदी में निवेश करना शुभ सिद्ध हो सकता है।

 

 

 

🐅सिंह

सिंह राशि के स्‍वामी सूर्य की शुभ स्थिति से आपके करियर में शानदार उन्नति के योग बन रहे हैं। नई योजनाएं हाथ में लें, सफलता मिलेगी। व्यापारी वर्ग को साझेदारी के मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेना चाहिए। आमदनी में स्थिरता आएगी और कुछ जातकों को बोनस या प्रोत्साहन राशि प्राप्त हो सकती है। छात्रों के लिए भी आज का दिन शुभ है, विशेषतः वे जो प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं। नेत्र विकार या थकान हो सकती है, आराम जरूर करें।

 

 

 

 

 

🙍‍♀कन्या

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मिलेजुले परिणाम लेकर आ सकता है। आज आपके कार्य अटक सकते हैं। ऐसे में आपका मन निराश हो सकता है। करीबी दोस्तों से बात करके मन हल्का होगा। कार्यक्षेत्र में आपको धोखा मिल सकता है। ऐसे में सावधान रहें। अपने आसपास चल रहीं गतिविधियों को लेकर सतर्क रहें वरना पछताना पड़ सकता है। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग मिलेगा।

 

 

 

 

⚖तुला

तुला राशि वालों के लिए सुख और समृद्धि में वृद्धि के योग बने हैं। घर-परिवार में प्रसन्नता बनी रहेगी, और पैसों से जुड़ी कोई पुरानी उलझन सुलझ सकती है। बिजनस में साझेदारियों से लाभ हो सकता है। लेन-देन में बड़ी राहत मिलने की संभावना है, जिससे लिक्विडिटी सुधरेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज किसी पुराने प्रॉजेक्ट का अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। जो लोग फ्रीलांसिंग या कंसल्टेंसी करते हैं उन्हें नया क्लाइंट मिल सकता है। भावनाओं में बहकर निर्णय न लें।

 

 

 

 

 

🦂वृश्चिक

वृश्चिक राशि वालों का भाग्‍य साथ दे रहा है। विशेष ध्यान दें। धन का व्यय अधिक रहेगा, विशेष रूप से चिकित्सा या व्यक्तिगत उपयोग में। करियर की दृष्टि से आज का दिन अधिक सक्रियता वाला रहेगा, लेकिन मानसिक थकावट से कार्यक्षमता पर असर पड़ सकता है। ऑफिस में विरोधियों से सावधान रहें। व्यापारियों को साझेदारी में धोखा मिल सकता है, सतर्कता बरतें। शाम को अपने लिए समय निकालें और मानसिक शांति प्राप्त करें।

 

 

 

🏹धनु

 

धनु राशि वालों की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और विरोधी भी आपकी सराहना करेंगे। शासन व सत्ता पक्ष से विशेष लाभ की संभावना है। ससुराल पक्ष से धन या सहयोग मिलेगा, जो आर्थिक स्थिति को मज़बूती देगा। करियर में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यवसायियों को नई डील मिल सकती है, विशेष रूप से शिक्षा, सलाहकार सेवा या धार्मिक वस्तुओं के क्षेत्र में। सांस्कृतिक या सामाजिक आयोजनों में भागीदारी से नाम व पहचान में वृद्धि होगी।

 

 

 

🐊मकर

 

मकर राशि वालों का दिन पारिवारिक और आर्थिक मामलों में सफलता दिलाएगा। नई जिम्मेदारियां हाथ लगेंगी, जो आपकी दक्षता को और निखारेंगी। अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा, जिससे कार्यक्षमता बढ़ेगी। व्यवसाय में नई शुरुआत के लिए दिन अनुकूल है, लेकिन पुराने उधार और निवेश पर ध्यान देना जरूरी है। शेयर, प्रॉपर्टी या रियल एस्टेट में फायदा हो सकता है। संध्या में विवाद की स्थिति बन सकती है, उसे टालें और माता-पिता की सेवा व सलाह का पालन करें।

 

 

 

 

🍯कुंभ

कुंभ राशि के लोगों का दिन समस्याओं से घिरा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानी रह सकती है, विशेषकर सिरदर्द, उच्च रक्तचाप या आंखों से संबंधित समस्याएं, आ सकती हैं। सोच-समझकर लें। आर्थिक मामलों में थोड़ी रुकावट आ सकती है, लेकिन पुराने निवेश से कुछ राहत मिलेगी। नौकरी में अस्थिरता का भाव रहेगा, परंतु नई योजना बनाकर आगे बढ़ेंगे तो लाभ होगा। किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिससे खर्च बढ़ेगा। विवाद और बहस से बचें, अन्यथा मानहानि हो सकती है।

 

 

 

 

🐟मीन

 

मीन राशि वालों का दिन संतान की चिंता और उनके कार्यों में व्यस्तता लेकर आएगा। करियर में कई दिनों से चली आ रही अनिश्चितता दूर होगी। धन की स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन बहनोई या साले से लेन-देन से बचें, आर्थिक संबंधों में खटास आ सकती है। धार्मिक यात्राओं में खर्च बढ़ सकता है, लेकिन इससे मानसिक शांति भी प्राप्त होगी। कोई मूल्यवान वस्तु गुम हो सकती है, सतर्क रहें।

Share This Article
राज्य प्रमुख
Follow:
हंसराज चौरसिया स्वतंत्र स्तंभकार और पत्रकार हैं, जो 2017 से सक्रिय रूप से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी शुरुआत स्वतंत्र प्रभात से की और वर्तमान में झारखंड दर्शन, खबर मन्त्र, स्वतंत्र प्रभात, अमर भास्कर, झारखंड न्यूज़24 और क्राफ्ट समाचार में स्वतंत्र लेखन कर रहे हैं। साथ ही झारखंड न्यूज़24 में राज्य प्रमुख की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। रांची विश्वविद्यालय से हिंदी साहित्य में स्नातकोत्तर (2024–26) कर रहे हंसराज का मानना है कि पत्रकारिता केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ को व्यवस्था तक पहुंचाने का सार्वजनिक दायित्व है। उन्होंने राजनीतिक संवाद और मीडिया प्रचार में भी अनुभव हासिल किया है। हजारीबाग ज़िले के बरगड्डा गाँव से आने वाले हंसराज वर्तमान में रांची में रहते हैं और लगातार सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक विमर्श और जन मुद्दों पर लिख रहे हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *