सेन्ट्रल डेस्क-
राशिफल
आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। शुक्रवार के दिन पंचांग के अनुसार सूर्योदय प्रातः 5:42 बजे और सूर्यास्त सायं 6:18 बजे होगा। आज सूर्य कर्क राशि में और चंद्रमा तुला राशि में रहेगा। नक्षत्र स्वाती प्रातः 10:45 बजे तक रहेगा। राहुकाल प्रातः 10:30 से दोपहर 12:00 बजे तक है, जबकि अभिजीत मुहूर्त 11:56 से 12:46 बजे तक रहेगा। दिशा शूल पश्चिम दिशा में है। विद्वानों का मानना है कि आज श्री सूक्त का पाठ करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

ज्योतिषाचार्य एवं शिक्षाविद
राशिफल-
मेष : तनाव से दूर रहें, निवेश से लाभ होगा। मुस्कान से रिश्तों में मिठास लौटेगी।
वृषभ : आर्थिक दबाव संभव, बच्चों के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है।
मिथुन : धन लाभ का योग, प्रियजन आपको खुश करने का प्रयास करेंगे।
कर्क : खर्च बढ़ सकता है, प्रिय से तकरार की संभावना।
सिंह : रिश्तेदारों के आने से आर्थिक बोझ बढ़ेगा, पर कार्यक्षेत्र में नेतृत्व के अवसर मिलेंगे।
कन्या : घरेलू खर्च अधिक रहेगा, अधूरे कार्य निपटाने का दबाव होगा।
तुला : धन व्यय पर ध्यान दें, प्रेम संबंध विवाह की ओर बढ़ सकते हैं।
वृश्चिक : धार्मिक यात्रा और धन लाभ का योग, प्रतियोगिता में सफलता संभव।
धनु : आत्मविश्वास से बड़े लोगों से मुलाकात फायदेमंद, वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
मकर : आत्मविश्वास बढ़ेगा, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
कुंभ : नए आय स्रोत खुलेंगे, बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त होगा।
मीन : खेल-कूद व बाहर की गतिविधियों से आनंद मिलेगा, धन की बचत काम आएगी।
विशेष नोट : आज श्री सूक्त का पाठ करना अत्यंत शुभ माना गया है।