भुरकुंडा।।शादी का झांसा देकर प्रेमी ने प्रेमिका के साथ 15 वर्षों तक शारिरिक यौन शोषण किया। अब प्रेमी ने शादी से इनकार कर दिया है। जिसे लेकर प्रेमिका में रामगढ़ एसपी और महिला थाना पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में 28 वर्षीय प्रेमिका ने बताया कि उसका प्रेमी पिठोरिया बालू चौक थाना-पिठोरिया रांची निवासी प्रकाश यादव के बीच 15 वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा हैं। इस दौरान प्रकाश यादव ने शादी करने की बात कहकर बहला-फुसलाकर कई बार शारीरिक संबंध बनाया। जिसमें कई बार गर्भवती भी हुई। लेकिन प्रेमी के दबाव के कारण अपना घर गर्भपात करायी। अब जब शादी करने के लिए कह रही हूं तब उसने शादी करने से साफ मना कर दिया। सामाजिक बदनामी के कारण यह बात किसी को नहीं बताई। जिसका फायदा प्रेमी ने उठाया। किसी को भी अपने प्रेम-संबंध की बात बताने से मना करता था और डराता था। अब मजबूर होकर न्याय के लिए यह कदम उठाना पड़ा है। प्रेमिका ने बताया कि प्रकाश यादव पूर्व में भदानीनगर के मतकमा गांव में रहता था जो अब पिठोरिया में रह रहा है। बताया कि इस वर्ष 18 जनवरी को भी शादी करने की बात कहकर पिठोरिया बुलाया। वहीं रांची में माउंट वैली होटल में ले गया। कहा कि शादी करुंगा। इसके बाद रातभर शारिरिक संबंध बनाया। फिर दूसरे दिन 19 जनवरी को मुझे छोड़ते हुए कहा कि तुमसे शादी नहीं करुंगा। तुम दूसरी जाति की हो। इन बातों को सुनते ही मानसिक रूप से दुखी हो गई। उन्होंने कहा कि प्रेमी द्वारा मेरा सामाजिक सम्मान खराब किया है। साथ ही शारिरिक स्वास्थ्य से भी खिलवाड़ किया है। प्रेमिका ने पुलिस प्रसाशन से जांच कर प्रेमिका के प्रति उचित कानूनी कार्रवाई करते हुए न्याय की

