भाकपा नेता मनीरूद्दीन अंसारी की हाइवा की चपेट में आकर मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने कई गाड़ियों के शीशे तोड़े।
पप्पू वर्मा बोकारो
बोकारो जिला के बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के डीवीसी पॉन्ड क्षेत्र में आज 9 दिसंबर 2025 मंगलवार 9 दिसंबर 2025 को हुए सड़क हादसे में भाकपा नेता एवं भूतपूर्व पंचायत प्रतिनिधि मनीरूद्दीन अंसारी (लगभग 70 वर्ष),निवासी बाजार टांड़ नूरीनगर,की दर्दनाक मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, मनीरूद्दीन रोज की तरह एस पॉन्ड के कार्य से संबंधित निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान कांटाघर के पास से गुजर रही तेज रफ्तार हाइवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत डीवीसी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए बोकारो के वीजीएच रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मौत की खबर फैलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग़ुस्साए लोगों ने एस पॉन्ड पहुँचकर हाइवा गाड़ि के शीशे तोड़ दिए।
स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए बोकारो थर्मल थाना पुलिस के साथ ही गांधी नगर, कथारा ओपी और पेक नारायणपुर थाना सहित आसपास के थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात पर नजर बनाए हुए है। मनीरूद्दीन अंसारी अपने पीछे पत्नी,दो पुत्र और दो पुत्रियों को छोड़ गए हैं।परिवार के सभी बच्चे बाहर नौकरी करते हैं। घटना के बाद पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि हाईवे नंबरJH02BP4606 नंबर से बाइक की चपेट में ले लिया बताया हाईवे को रोका जा रहा था लेकिन रुक नहीं रहा था आगे बढ़ता ही चला गया बताया कि यह गाड़ी किसी बड़वा बेड़ा निवासी का है बताया मृतक मनीरूद्दीन सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते थे और क्षेत्र में उनकी अच्छी पकड़ थी।पुलिस मामले की जांच कर रही है और हाइवा चालक की तलाश जारी है।

