Ad image

झारखंड में जंगली हाथियों के आतंक से निर्दोष व्यक्तियों की जान जा रही है और सरकार चुप्पी साधे हुए हैं-पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

झारखंड में जंगली हाथियों के आतंक से निर्दोष व्यक्तियों की जान जा रही है और सरकार चुप्पी साधे हुए हैं-पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो

 

झारखंड न्यूज़ 24 कुलदीप कुमार गोमिया

- Advertisement -

 

गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कहा की झारखंड में जंगली हाथियों के आतंक से निर्दोष व्यक्तियों की जान जा रही है और सरकार हाथ पर हाथ देखकर बैठी हुई है। ग्रामीण लोग डर के साए में रात काट रहे हैं और सरकार तथा उनका प्रशासन अभी भी कागजी बैठकों में समाधान खोज रहा है।

लेकिन राज्य सरकार न वन विभाग को मजबूत कर रही है और ना ही क्षेत्र में अधिकारियों के तैनाती सुनिश्चित कर रही है। गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने यह भी कहा कि झारखंड में ग्रामीणों को जंगली हाथियों से बचने के लिए कोई योजना नहीं है। परिणाम स्वरुप निर्दोष ग्रामीणों की जान जंगली हाथियों के हमले से जा रही है।

- Advertisement -

पिछले दिनों गोमिया प्रखंड के ग्राम तिलैया में जंगली हाथियों के हमले में दो निर्दोष लोगों की दर्दनाक मौत ने पूरे क्षेत्र को शोक में डूबा दिया है। इस सिलसिले में पूर्व विधायक ने मृतक एवं शोक-संतप्त परिवार के आवास पहुंचकर उनके परिजनों से मिले और उनको सांत्वना दिया। पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने वन विभाग के सचिव से भी बात कर इस और ध्यान आकर्षित किया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *