Ad image

कसमार में जलापूर्ति योजना राशि के अभाव में ठप, ग्रामीणों का ‘हर घर नल-जल’ का सपना अधूरा

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

कसमार में जलापूर्ति योजना राशि के अभाव में ठप, ग्रामीणों का ‘हर घर नल-जल’ का सपना अधूरा

पप्पू वर्मा कसमार बोकारो

कसमार प्रखंड में जलापूर्ति योजना लंबे समय से राशि के अभाव में बंद पड़ी है। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना—हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुँचाने की उम्मीद लगाए ग्रामीण अब निराश हो चुके हैं। कई जगह पाइप बिछाने का काम अधूरा छोड़ा गया है, जबकि कुछ इलाकों में नल तो लगाए गए हैं लेकिन पानी की सप्लाई शुरू ही नहीं हो सकी।

- Advertisement -

ग्रामीणों का कहना है कि पीने के पानी के लिए आज भी उन्हें कुएँ, तालाब या दूर-दराज के हैंडपंपों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। पंचायत प्रतिनिधियों ने भी स्वीकार किया है कि आवंटन की कमी और विभागीय प्रक्रियाओं की धीमी गति के कारण जलापूर्ति योजना आगे नहीं बढ़ पा रही है।

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि आवश्यक राशि उपलब्ध कराई जाए और लंबित कार्यों को जल्द पूरा किया जाए, ताकि हर घर तक नल का पानी पहुँचाने का सपना साकार होते दिख नहीं रहा है

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *