सुभाष चंद्र ठाकुर को पी एम श्री +2 उच्च विद्यालय कसमार में पदोन्नति पर किया गया सम्मानित।
पप्पू वर्मा कसमार बोकारो
पी एम श्री +2 उच्च विद्यालय कसमार के सहायक अध्यापक सुभाष चन्द्र ठाकुर के सहायक आचार्य पद पर चयन एवं उनके राजकीय कृत प्राथमिक विद्यालय कसमार – 1 में पदस्थापन पर पूरे विद्यालय परिवार समेत पूरे ग्राम में हर्षोल्लास का माहौल है। इसी कड़ी में आज विद्यालय प्रार्थना सभा में प्राचार्य फारुक अंसारी,वरीय शिक्षक डॉ रणजीत कुमार झा एवं शंख सदन समन्वयक डॉ अवनीश कुमार झा के नेतृत्व में पूरे विद्यालय परिवार ने श्री ठाकुर को भावपूर्वक सम्मानित किया। प्राचार्य श्री अंसारी ने श्री ठाकुर को बहुमुखी प्रतिभा का धनी बताया। वरीय शिक्षक डॉ रणजीत झा ने श्री ठाकुर को सर्वगुणसंपन्न शिक्षक करार दिया और उनके मंगलमय भविष्य की कामना की। शंख सदन समन्वयक डॉ अवनीश झा ने श्री ठाकुर को कुशल शिक्षक एवं कर्तव्य परायण व्यक्ति बताते हुए नई पीढ़ी को उनसे सबक लेने का आह्वान किया। ईको क्लब नोडल शिक्षक महाकांत झा एवं बाल संसद प्रधानमंत्री शिवम मुखर्जी ने भी श्री ठाकुर की शिक्षण शैली एवं कुशल व्यवहार की प्रशंसा की। इस अवसर पर श्री ठाकुर ने विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों के प्रति आभार प्रकट करते हुए विद्यार्थियों से शत् – प्रतिशत समर्पण के साथ प्रगति करने की अपील की। कहा कि त्याग,मेहनत और ईमानदारी ही जीवन को बहुमूल्य बनाते हैं। मौके पर वर्ग बारहवीं कला के नवंबर माह के शत् – प्रतिशत उपस्थिति धारक छात्र – छात्राओं प्रेम कुमार, लवली कुमारी,संजुका कुमारी, बजरंगी मुंडा, रविता कुमारी एवं ज्योति कुमारी को भी श्री ठाकुर एवं डॉ झा ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया।

