Ad image

बहत्तर लाख की लागत से बन रहे सड़क निर्माण को ठीकेदार ने कराया बंद

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

बहत्तर लाख की लागत से बन रहे सड़क निर्माण को ठीकेदार ने कराया बंद

पप्पू वर्मा बोकारो

डीवीसी के बोकारो थर्मल कॉलोनी में गैलेक्सी इंटरप्राइजेज द्वारा करवाए जा रहे मुख्य सड़क निर्माण कार्य बंद कर दिया गया है। सड़क निर्माण कार्य बंद होने का मुख्य कारण बोकारो थर्मल में गुजरात की कम्पनी भरतजी पटेल द्वारा 28 करोड़ रुपए लागत से बनाए जा रहे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) बताया जा रहा है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार बोकारो थर्मल के मुख्य सड़कों में एसटीपी निर्माण हेतु कंपनी द्वारा अभी भी गड्ढा खोदा जा रहा है। जिस कारण सड़क मरम्मती व निर्माण में बाधा उत्पन हो रही है। लगभग 72 लाख रुपए लागत से सड़क निर्माण कार्य करवा रही गैलेक्सी इंटरप्राइजेज के इंचार्ज सुशील कुमार सिंह ने 8 दिसंबर को बताया कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) निर्माण हेतु कंपनी द्वारा स्थानीय झारखंड चौक रेलवे स्टेशन आदि मुख्य सड़कों में बड़ा बड़ा गढ़ा खोद दिया गया है
ऐसे में यहां सड़क का निर्माण कार्य कैसे होगा? कहा कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ही नए सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया जा सकता है। कहा कि फिलहाल बोकारो थर्मल में मुख्य सड़क का मरम्मती व निर्माण कार्य को बंद कर दिया गया है। इसके लिए डीवीसी को कार्य अवधि बढ़ाने हेतु पत्र लिखा जा रहा है।
बता दे कि बीते 6 दिसंबर को डीवीसी मुख्यालय कोलकाता से आए मेंबर टेक्निकल एस के पांडा एवं ईडी प्रोजेक्ट चैतन्य प्रकाश ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट दो (एसटीपी दो) का उद्घाटन किया था, परंतु एसटीपी का निर्माण कार्य अभी भी अधूरा है। जिसका खामियाजा बोकारो थर्मल वासी जर्जर सड़क में चल कर भुगत रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *