खेले इंडिया अस्मिता किकबॉक्सिंग लीग का हुआ आयोजन
पप्पू वर्मा बोकारो
बोकारो जिला के फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के ढोरी स्टाफ क्वार्टर स्थित झारखण्ड कान्तिकारी नवयुवक संघ (जेकेएनएस) क्लब,बेरमो में खेले इंडिया अस्मिता किकबॉक्सिंग लीग का आयोजन किया गया।इस लीग का आयोजन बोकारो किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव उमेश नायडू द्वारा किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यायक प्रतिनिधि उत्तम सिंह व परवेज़ अख्तर, फुसरो नप के पूर्व उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, समाजसेविका डॉ उषा सिंह, सूरज सिंह,मिंटू सिंह ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रजवलित कर किया। उद्घाटन अवसर पर अतिथियों ने महिला खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि अस्मिता लीग महिला सशक्तिकरण,आत्मरक्षा एवं खेल प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम है। खेले इंडिया अस्मिता किकबॉक्सिंग लीग का मुख्य उद्देश्य महिला खिलाड़ियों में आत्मविश्वास,अनुशासन,खेल भावना एवं आत्मरक्षा कौशल को बढ़ावा देना रहा है।
जिसे सफलतापूर्वक प्राप्त किया गया। जिसमें कुल 147 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया।उमेश नायडू ने कहा कि बोकारो जिला मे यह पहला आयोजन है। इस आयोजन मे बेरमो के लगभग सभी विद्यालयों के बच्चे शामिल है। इसमें बच्चों का सेलेक्शन कर ईस्ट जोन मे भेजा जाएगा। आयोजन मे झारखंड अमेच्योर स्पोर्ट्स किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के संयुक्त सचिव राज संचू रजवार एवं सचिव प्रवीण कुमार का सक्रिय सहयोग प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता के सफल संचालन में रेफरी ऋतिक कुमार एवं श्रेया कुमारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जबकि तकनीकी समिति का दायित्व आशीष कुमार चौहान द्वारा निभाया गया। यहॉ लीग के दौरान महिला खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और रोमांचक मुकाबलों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

